लाइव न्यूज़ :

देशमुख ने मुंबई के 6 किलों के लिए एकीकृत विकास योजना तैयार करने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 20:17 IST

Open in App

मुंबई, पांच अक्टूबर महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री अमित देशमुख ने मंगलवार को सरकारी अधिकारियों को मुंबई के छह किलों के लिए एक एकीकृत विकास योजना तैयार करने का निर्देश दिया। ये किले सेवरी, वर्ली, बांद्रा, धारावी, माहिम में स्थित हैं तथा एक किला का नाम सेंट जॉर्ज के नाम पर रखा गया है।

देशमुख ने महाराष्ट्र में किलों के संबंध में मंत्रालय में आयोजित एक बैठक में अधिकारियों को दो और एकीकृत विकास योजनाएं तैयार करने का भी निर्देश दिया, जो समुद्र में स्थित किलों तथा 60 संरक्षित किलों के लिए होंगी। उन्होंने कहा, "मुंबई के छह किलों की विकास योजना को एकीकृत किया जाना चाहिए और यह योजना आठ दिनों के अंदर तैयार होनी चाहिए।"

उन्होंने राज्य में 18 संरक्षित किलों के लिए हो रहे संरक्षण कार्यों के संबंध में रिपोर्ट मांगी। प्रदेश में 60 किलों को राज्य संरक्षित संरचना घोषित किया गया है। राज्य का पुरातत्व और संग्रहालय निदेशालय इनका रखरखाव और संरक्षण करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए