लाइव न्यूज़ :

अतीक-अशरफ हत्याकांडः बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हत्या को बताया 'स्क्रिप्टेड', कहा-कोई सहानुभूति नहीं लेकिन तरीका गलत, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: April 17, 2023 13:46 IST

अतीक-अशरफ हत्याकांड पर सवाल उठाते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि "अपराध और अपराधी का खात्मा होना चाहिए...उसके लिए तरीका है न भाई। ये कोई तरीका थोड़े ही हुआ।"

Open in App
ठळक मुद्देअतीक-अशरफ हत्याकांड पर बिहार के उपमुख्यमंत्री ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अपराध और अपराधी का खात्मा तरीके से होना चाहिए। यही नहीं इस हत्या को उन्होंने 'स्क्रिप्टेड' भी बताया है।

पटना: पुलिस कस्टडी में अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि "हत्यारा... हत्यारा होता है इसमें हमदर्दी नहीं होनी चाहिए लेकिन इस प्रकार से कस्टडी में हत्या होना सवाल खड़ा करता है।" 

यही नहीं अपने बयान में तेजस्वी यादव में इस हत्या को 'स्क्रिप्टेड' भी बताया है।  दरअसल, तेजस्वी यादव लैंड फोर जॉब केस के सिलसिले में दिल्ली गए थे। वे आज सुबह दिल्ली से वापस आएं है, इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने यह बयान दिया है। 

तेजस्वी यादव ने क्या कहा

अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। मामले में बोलते हुए उन्होंने कहा है कि जो लोभ भी अपराधी है उनके साथ कोई भी सहानुभूति नहीं है। इस पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा है कि "हत्यारा... हत्यारा होता है इसमें हमदर्दी नहीं होनी चाहिए लेकिन इस प्रकार से कोई हत्या करता है कस्टडी में तो सवाल तो उठना लाजिम है।" 

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा है कि " ...और इस तरह का लग रहा था कि एकदम यह 'स्क्रिप्टेड' है। ठीक है अपराध और अपराधी का खात्मा होना चाहिए...उसके लिए तरीका है न भाई। ये कोई तरीका थोड़े ही हुआ।" मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा है कि देश में से अपराध को खत्म करना चाहिए और इसके लिए कानून और संविधान कोर्ट है। उन्होंने आगे कहा है कि इस देश में पीएम की हत्यारों पर ट्रायल चला था और उन्हें सजा मिली थी। 

अतीक-अशरफ हत्याकांड में एसआईटी का हुआ गठन

माफिया-नेता अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस सुरक्षा में गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद रविवार को उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर कर इसकी जांच के लिए शीर्ष न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति के गठन का अनुरोध किया गया। 

अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा दायर याचिका में 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में हुई 183 मुठभेड़ों की जांच का भी अनुरोध किया गया है। ऐसे में सोमवार को अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्‍या के मामले की जांच के लिए प्रयागराज पुलिस आयुक्‍त ने तीन सदस्‍यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारअतीक अहमदउत्तर प्रदेशBJPवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर