लाइव न्यूज़ :

किसानों की ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद दिल्ली में अधिक संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती

By भाषा | Updated: January 26, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में किसानों का ट्रैक्टर परेड हिंसक होने के बाद शांति स्थापित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केन्द्र सरकार ने मंगलवार को दिल्ली में और संख्या में अर्द्धसैनिक बलों को तैनात करने का फैसला लिया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, दिल्ली पुलिस के आयुक्त एस. एन. श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त संख्या में अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

कितनी संख्या में अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया जा रहा है कि इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि 15-20 कंपनियां (1,500 से 2,000 कर्मी) तैनात की जाएंगी।

गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर राजधानी में पहले से अर्द्धसैनिक बलों के करीब 4,500 कर्मी तैनात हैं।

मंत्रालय ने हालात के मद्देनजर आज दिन में दिल्ली के कुछ इलाकों जैसे सिंघू, गाजीपुर, टीकरी, मुकरबा चौक और नांगलोई आसपास के क्षेत्रों में मंलवार दोपहर से 12 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी।

गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है, भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम, 1855 के धारा 7 और जन सुरक्षा बनाए रखने के लिए तथा अन्य कारणों से दिल्ली में 26 जनवरी दोपहर 12 बजे से रात 11 बजकर 59 मिनट तक इंटरनेटसेवा बंद रहेगी।

हालात के मद्देनजर दिल्ली में त्वरित कार्रवाई बल के कर्मियों को भी तैनात किया गया है और निगरानी कड़ी कर दी गई है।

इससे पहले दिन में गृह सचिव भल्ला ने गृह मंत्री अमित शाह को हालात से जुड़ी।

गौरतलब है कि किसानों की ट्रैक्टर परेड आज कई जगहों पर हिंसक हो गयी जिसके कारण पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। किसानों का एक समूह आज लाल किला भी पहुंच गया जहां उन्होंने किले के गुंबदों पर झंडे फहराये। इसके बाद यह बैठक हुई है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस आयुक्त ने केन्द्रीय गृह मंत्री से मिलकर उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के हालात और शांति बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। बैठक में कुछ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

लाठी-डंडे, हाथों में तिरंगा और यूनियन का झंडा लिए हजारों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टरों पर सवार होकर अवरोधक तोड़े और विभिन्न रास्तों से दिल्ली में प्रवेश करने के बाद लाल किला पहुंच कर उस ध्वज स्तंभ पर झंडा फहराया जहां 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos