लाइव न्यूज़ :

परिसीमन आयोग के सुझावों के विरोध में पीएजीडी का प्रदर्शन, जम्मू कश्मीर की जनता के खिलाफ साजिश: भाजपा

By भाषा | Updated: December 22, 2021 15:42 IST

Open in App

जम्मू, 22 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बुधवार को कहा कि परिसीमन आयोग के सुझावों पर पीएजीडी द्वारा एक जनवरी को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन जनता के खिलाफ एक ‘‘षड़यंत्र’’ है।

केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा सीटों के सीमांकन के लिए गठित परिसीमन आयोग ने अपने ‘पेपर-1’ में जम्मू क्षेत्र के वास्ते छह अतिरिक्त सीटें और कश्मीर के वास्ते एक अतिरिक्त सीट का प्रस्ताव दिया है। आयोग ने इस पर नयी दिल्ली में अपने पांच सदस्यों- नेशनल कॉन्फ्रेंस के तीन सांसदों और भारतीय जनता पार्टी के दो सांसदों के साथ सोमवार को चर्चा की थी।

भाजपा नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा कि लोग गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) और कांग्रेस का ‘‘नाटक’’ देख रहे हैं और उन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान माकूल जवाब देंगे। पीएजीडी ने मंगलवार को कहा था कि परिसीमन आयोग के सुझाव ‘‘विभाजनकारी और अस्वीकार्य’’ हैं।

इसके साथ ही गठबंधन ने आयोग के सुझावों के विरोध में एक जनवरी को श्रीनगर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। रैना ने कहा कि परिसीमन आयोग ने निर्वाचन आयोग के समर्थन से ईमानदारी के साथ अपने सुझाव दिए जो वंचित समुदाय के लोगों को न्याय दिलाने के लिए कठिन परिश्रम के बाद तैयार किये गए हैं।

रैना ने कहा, ‘‘हालांकि यह नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस को अच्छा नहीं लग रहा है जिन्होंने तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य पर 70 साल तक शासन किया और समाज के कई वर्गों के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा।’’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएजीडी का विरोध शासित क्षेत्र जम्मू कश्मीर केंद्र के लोगों के खिलाफ एक षड्यंत्र है। रैना ने दावा किया कि जम्मू कश्मीर के लोग परिसीमन आयोग के सुझावों और भाजपा नीत सरकार से खुश हैं जिसने उन्हें उनके अधिकार दिलाये।

रैना ने नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, दोनों पूर्व मुख्यमंत्री पर उनके शासनकाल में ‘‘वंचित समुदाय के लोगों को न्याय दिलाने में विफल रहने’’ का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos