लाइव न्यूज़ :

फ्रांस से 36 राफेल विमानों की डिलीवरी हुई पूरी, देश में पहुंचा आखिरी राफेल विमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2022 14:05 IST

फ्रांस से हुए सौदे के तहत लड़ाकू विमान राफेल की आज डिलीवरी पूरी गई है। भारत में आखिरी और 36वें राफेल विमान की लैंडिंग के साथ ही देश को 36 राफेल लड़ाकू विमान मिल चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत-फ्रांस के बीच का सौदा हुआ पूरा। फ्रांस ने की 36 राफेल विमानों की डिलिवरी।59,000 करोड़ रुपए में हुआ था यह सौदा।

नई दिल्ली: फ्रांस ने राफेल विमान सौदा पूरा कर दिया। फ्रांस के दसॉ एविएशन ने भारत को पूरे 36 लड़ाकू राफेल विमान सौंप दिए हैं। वायु सेना ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। ट्वीट में लिखा-  '36 IAF राफेल विमानों में से अंतिम राफेल भारत पहुंचने के लिए फ्रांस से उड़ान भरने के बाद UAE वायु सेना के टैंकर विमान से ईंधन भरने के बाद भारत में उतर गया है।'

59,000 करोड़ में हुआ था 36 राफेल विमानों का सौदा

बता दें भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस को 36 राफेल विमान खरीदने का ऑर्डर दिया था। लगभग 59,000 करोड़ रुपये की लागत से 36 विमानों की खरीद के लिए फ्रांस के साथ एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर करने के लगभग चार साल बाद, अत्याधुनिक पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप 29 जुलाई, 2020 को मिली थी । फ्रांस सरकार ने 17 जुलाई 2022 में  35 राफेल विमानों की पूर्ति कर दी थी और वहीं 36वें राफेल का काफी समय से इंतजार हो रहा था।

राफेल की पहली डिलिवरी के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था, 'राफेल सौदा भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक गेम चेंजर था और इसे शामिल करना दुनिया के लिए और विशेष रूप से भारत की संप्रभुता को चुनौती देने वालों के लिए एक मजबूत संदेश है।'

दुनिया के सबसे ताकतवर फाइटर जेट में शुमार राफेल विमान

गौरतलब है कि राफेल दुनिया के सबसे ताकतवर फाइटर जेट में शामिल है। यह1800 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने में सक्षम है। जब यह मिसाइल के साथ उड़ान भरता है तो इसका वजन करीबन 25 टन तक का होता है। यह विमान अपने साथ अपने साथ कई मिसाइलों को  लेकर उड़ सकने की काबिलियत रखता है। यह विमान हिमालय के ऊपर बेहद ठंडे मौसम में भी उड़ान भर सकता है। इसके अलावा राफेल हैमर मिसाइलों से भी लैस है। यह एक मिनट में 18 हजार मीटर तक की ऊंचाई पर जाने की क्षमता रखता है। 

टॅग्स :राफेल फाइटर जेटरफाल सौदाफ़्रांसAir Force
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

भारतSukhoi Su-30 Crash: वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश, 2 पायलटों की मौत; असम में सर्च ऑपरेशन जारी

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’