लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल को धमकी भरे मेल भेजने वाला डिलीवरी ब्वॉय गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 10, 2019 05:41 IST

मुंबई के एक डिलीवरी ब्वॉय को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को धमकी भरे मेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Open in App

मुंबई के एक डिलीवरी ब्वॉय को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को धमकी भरे मेल भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली के पुलिस उपायुक्त, साइबर अपराध प्रकोष्ठ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किए गए ट्वीट के अनुसार 28 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय अभिषेक तिवारी ने केजरीवाल को 'जान से मारने की धमकी' दी थी.

तिवारी को कल मुंबई में नाला सोपोरा से गिरफ्तार किया गया. आरोपी ने नई दिल्ली स्थिति एक राष्ट्रीय पार्टी के मुख्यालय को बम से उड़ाने की भी धमकी दी थी. पुलिस के ट्विटर हैंडल से जारी ट्वीट के अनुसार, ''आरोपी मुंबई में फर्नीचर फोम वितरण का काम करता था और उसने स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी.

वह अपने काम और अपने जीवन से संतुष्ट नहीं था और लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ बड़ा करना चाहता था. इसलिए उसके दिमाग में नेताओं को धमकी भरे मेल भेजने का ख्याल आया.'' उन्होंने बताया कि सबसे पहले उसने स्थानीय नगर निगम के कार्यालय में एक प्रमुख पार्टी के पदाधिकारी को ऐसा मेल भेजा था.

पुलिस ने बताया कि लेकिन इस पर ठंडी प्रतिक्रिया मिलने से वह निराश था. इसके बाद उसने वरिष्ठ नेताओं को धमकी भरे मेल भेजने का फैसला किया. उन्होंने बताया, ''सबसे पहले उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री को धमकी भरे मेल भेजे. वह इस बात से अनजान था कि पुलिस उसके मेल पर नजर रख रही है. उसने नई दिल्ली में एक राष्ट्रीय पार्टी के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए एक मेल भेजा. उसकी किस्मत ने उस वक्त उसका साथ छोड़ दिया जब साइबर प्रकोष्ठ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.''

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?