लाइव न्यूज़ :

परिसीमन कवायद भाजपा की लोगों को बांटने, समुदायों को एक दूसरे के खिलाफ करने की साजिश : महबूबा

By भाषा | Updated: February 21, 2021 13:24 IST

Open in App

श्रीनगर, 21 फरवरी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन की कवायद भाजपा की क्षेत्रों, धर्मों और समुदायों को एक दूसरे के खिलाफ “खड़ा करने और बांटने की बड़ी साजिश” का हिस्सा है।

महबूबा ने रविवार को ट्विटर पर कहा कि केंद्र जिस तेजी के साथ जम्मू कश्मीर में परिसीमन करने की “हड़बड़ी” में है उससे इस कवायद के पीछे के मकसद को लेकर गंभीर संदेह पैदा होते हैं।

उन्होंने कहा, “जिस तेजी से भारत सरकार जम्मू कश्मीर में परिसीमन की कवायद कर रही है उससे इस कवायद के मकसद को लेकर स्वाभाविक व गंभीर आशंकाएं उपज रही हैं। यह क्षेत्रों, धर्मों और समुदायों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने और विभाजित करने की भाजपा की बड़ी साजिश का हिस्सा है।”

केंद्र ने पिछले साल छह मार्च को जम्मू कश्मीर के लिये परिसीमन आयोग का गठन किया था।

केंद्र शासित प्रदेश में परिसीमन की प्रक्रिया के संदर्भ में सुझावों और विचारों के लिये आयोग की पहली बैठक बृहस्पतिवार को हुई थी।

इस बैठक में पांच सहायक सदस्यों में से दो - केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और भाजपा नेता व जम्मू से सांसद जुगल किशोर शर्मा - ने हिस्सा लिया था।

आयोग के तीन अन्य सहायक सदस्य - नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद फारुख अब्दुल्ला, मोहम्मद अकबर लोन और हसनैन मसूदी- बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसदों ने आयोग को सूचित किया था कि वे इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि जम्मू कश्मीर का विशेष दर्ज रद्द किये जाने का मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब