लाइव न्यूज़ :

कश्मीर गये बाहर के लोगों को जान बूझकर निशाना बनाया जाना चिंता का विषय- नीतीश

By भाषा | Updated: October 18, 2021 21:07 IST

Open in App

पटना, 18 अक्टूबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर में बिहार के मजदूरों की हत्या की निंदा करते हुए सोमवार को कहा कि निशाना बनाकर हाल में की गयी हत्या की वारदातों से निश्चित रूप से वहां डर का माहौल कायम हुआ है ।

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा बिहार के मजदूरों की हत्या को लेकर पूछे गए सवाल पर कुमार ने कहा, ‘‘ हमलोग काफी दुखी हैं।’

मुख्यमंत्री गत रविवार को जम्मू कश्मीर में बिहार के मजदूरों के साथ तीसरी आतंकवादी घटना का जिक्र कर रहे थे जिसमें दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है और एक घायल मजदूर का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बिहार के दो मजदूरों की हत्या कर दी गई थी।

कुमार ने कहा कि कल शाम को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की और और हत्या पर अपनी गंभीर चिंता जताई और कहा, ‘‘ बिहार के मजदूरों के साथ यह तीसरी घटना है इसको लेकर हमलोग काफी चिंतित हैं।’’

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन इसको लेकर पूरी तरह से गंभीर है, घटना के दोषियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि काम के सिलसिले में कश्मीर गये बाहर के लोगों को जान बूझकर निशाना बनाया जा रहा है।

कुमार ने कहा , ‘‘इस तरह की घटना को लेकर बिहार सरकार पूरी तरह से अलर्ट है और जम्मू.कश्मीर के प्रशासन को भी हमने अलर्ट कर दिया है। हमने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ भी इस घटना को लेकर चर्चा की है।’’

कुमार ने कहा, ‘‘हमे भरोसा है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन बिहार के लोगों की सुरक्षा का इंतजाम करेगा ताकि आतंकी इस तरह की घटना को अंजाम न दे सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मृतकों के आश्रितों को बिहार सरकार की ओर से हरसंभव मदद की जायेगी। मजदूरों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने का इंतजाम किया जा रहा है। इसको लेकर बिहार सरकार के वरिष्ठ अधिकारी जम्मू और कश्मीर के अधिकारियों के निरंतर संपर्क में हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ बाहर से बिहार लौटे लोगों ने पश्चिमी चंपारण में काफी अच्छा काम शुरु किया था। हम तो चाहते हैं कि बिहार के लोग यहीं रहकर काम करें लेकिन हर किसी को कहीं भी जाकर काम करने की स्वतंत्रता है। किसी भी प्रदेश का आदमी किसी दूसरे प्रदेश में जाकर काम कर सकता है, ये उसका अधिकार है।’’

नीतीश ने कहा, ‘‘ हमारा शुरु से प्रयास रहा है कि कोई मजबूरी में बिहार से बाहर नहीं जाये, अगर अपनी इच्छा से कोई जाना चाहता है तो यह अलग बात है।

उन्होंने कहा कि लोगों के रोजगार को लेकर बिहार में कई प्रकार के प्रबंध किये गये हैं। केंद्र सरकार ने भी इसमें सहयोग किया है।’’

आतंकवादियों के द्वारा बाहर के लोगों को कश्मीर छोड़ देने का अल्टीमेटम दिये जाने के सवाल पर कुमार ने कहा, ‘‘ऐसा अल्टीमेटम देने का किसी को भी अधिकार नहीं है। पूरा देश एक है। जम्मू-कश्मीर भी देश का अंग है। ऐसे अल्टीमेटम देनेवाले आतंकवादियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी ताकि आगे से ऐसा काम कोई नहीं कर पाये।’’

पर्व त्योहार में बिहार वापस आनेवाले लोगों के लिए कोरोना के प्रति सतर्कता को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में पत्रकारों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ पर्व-त्योहार में बाहर से काफी संख्या में लोग बिहार आते हैं, इसे ध्यान में रखते हुए हमलोग हर प्रांत में यह प्रचारित कराने जा रहे हैं कि बिहार वापसी से पहले प्रत्येक व्यक्ति अपना आर0टी0पी0सी0आर0 जांच और टीकाकरण अवश्य करा लें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू