लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा, दो बच्चों की मौत, देखें वीडियो!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 13, 2021 21:04 IST

दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि इस घटना के बारे में पूर्वाह्न 11 बजकर 50 मिनट पर जानकारी मिली थी, जिसके बाद दमकल के सात वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया।

Open in App
ठळक मुद्देतिमारपुर से विधायक दिलीप पांडे ने ट्विटर पर कहा कि स्थानीय प्रशासन व पार्टी कार्यकर्ता बचाव कार्य में लगे हुए हैं।मलबे में तीन-चार और लोगों के फंसे होने की आशंका है।हादसा स्थल पर खड़ी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

नई दिल्लीः राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के सब्जी मंडी इलाके में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। चार मंजिला इमारत ढह गई, जिसके मलबे में दबकर वहां से अपनी अपनी मां के साथ गुजर रहे दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बच्चों की उम्र सात और 12 साल है तथा मलबे में तीन-चार और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

पुलिस ने बताया कि 72 वर्षीय बुजुर्ग को मलबे से निकाल कर नजदीकी अस्पताल पहुंच गया है। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान रामजी दास के तौर पर हुई है और उनके सिर पर चोट आई है। माना जाता है कि इमारत 100 साल पुरानी थी और इमारत के भूतल का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा था जबकि शेष हिस्से में रिहायश थी।

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा, दिल्‍ली के सब्जी मंडी इलाके में इमारत गिरने का हादसा बेहद दुखद, प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। जिला प्रशासन के माध्यम से मैं खुद हालात पर नजर बनाए हूं।’

बिल्डिंग गिरते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से भारी बारिश के चलते ये बिल्डिंग गिर गई। ये इमारत करीब 100 साल पुरानी थी। वहीं दिल्ली सरकार ने हादसे से सबक लेते हुए कहा है कि खतरे वाले भवनों को चिन्हित किया गया है। जांच करके उन्हें खाली कराया जाएगा।

मध्य रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त एनएस बुंदेला ने बताया कि दो बच्चों (दोनों भाई) को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया, “ वे अपनी मां के साथ सड़क से जा रहे थे तभी इमारत ढह गई और दोनों भाई मलबे में दब गए।”

बुंदेला के मुताबिक, “इस बाबत एक मामला दर्ज किया जाएगा और उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” यह घटना दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश होने के कुछ दिन बाद हुई है जिसने जिंदगी को पटरी से उतार दिया है। हादसा स्थल पर खड़ी एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बचाव अभियान में मदद के लिए मौके पर जमा हुए स्थानीय लोगों को बाद में वहां से हटा दिया गया। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), राष्ट्रीय आपदा मोचन (एनडीआरएफ) समेत अन्य टीमें बचाव अभियान के लिए घटना स्थल पर हैं।

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवालDelhi BJP
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू