लाइव न्यूज़ :

जहरीली हुई दिल्ली की आबोहवा, एयर क्वलिटी इंडेक्स पहुंचा 533

By रुस्तम राणा | Updated: November 6, 2021 09:14 IST

दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में पीएम10 654 और पीएम2.5 628 पहुंच गया है। वहीं जंतर मंतर के पास पीएम10 382 और पीएम2.5 341 है। जबकि आईटीओ में पीएम2.5 374 पहुंचा है।

Open in App
ठळक मुद्देकनॉट प्लेस में पीएम10 654 और पीएम2.5 628 पहुंचाखेतों में पराली जलाने से बढ़ा वायु प्रदूषण

देश की राजधानी दिल्ली की आबोहवा बेहद ही खराब हो चुकी है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान विभाग के मुताबिक यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)533 पहुंच गया है जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। सांस के मरीजों के लिए ये हवा किसी ज़हर से कम नहीं है। वायु की गुणवत्ता बेहद खराब होने के कारण सांस लेने में मुश्किल हो रही है। वहीं प्रदूषण के कारण दृश्यता भी कम हो जाती है। 

कनॉट प्लेस में पीएम10 654 और पीएम2.5 628 पहुंचा

दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में पीएम10 654 और पीएम2.5 628 पहुंच गया है। वहीं जंतर मंतर के पास पीएम10 382 और पीएम2.5 341 है। जबकि आईटीओ में  पीएम2.5 374 पहुंचा है। गौरतलब है कि वायु गुणवत्ता सूचकांक 0-5 को अच्छा, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 खराब, 3001-400 को बेहद खराब और 4001-500 को गंभीर की श्रेणी में रखा गया है। 

मौसम विभाग ने जताई थी संभावना

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने ये संभावना जाहिर की थी कि नवंबर के शुरूआती दिनों में दिल्ली की वायु बेहद खराब रहेगी। मौसम विभाग ने कहा था कि दिल्ली की एयर क्वलिटी 4 नवंबर तक बेहद खराब रह सकती है। इसके बाद 5 और 6 नवंबर को और भी ज्यादा खराब हो सकती है। आबोहवा में पीएम 2.5 की मात्रा प्रबल होगी।

खेतों में पराली जलाने से बढ़ा प्रदूषण

वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी SAFAR के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का PM2.5 पराली जलाने के कारण 36 प्रतिशत था, जो इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक है। इस समय पंजाब और हरियाणा में पराली जलाई जाती है। पराली जलने से खुली हवा में सांस लेना कठिन हो जाता है। इसमें सांस संबंधी रोगियों को अधिक परेशानी होती है। 

टॅग्स :दिल्लीभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया