लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में गिरावट, ‘खराब’ श्रेणी में आया

By भाषा | Updated: November 28, 2020 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर दिल्ली में शनिवार को एक बार फिर वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी जबकि एक दिन पहले अनुकूल हवाओं की वजह से उसमें सुधार देखने को मिला था।

सरकारी एजेंसियों का कहना है कि हवा की गति कम होने के कारण वायु गुणवत्ता में और गिरावट की आशंका है।

दिल्ली का शनिवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 231 दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 137, बृहस्पतिवार को 302 और बुधवार को 413 दर्ज किया गया था।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हवाओं की तेज गति और पराली जलाने की घटनाओं से प्रदूषण में कम योगदान की वजह से दिल्ली की हवा अपेक्षाकृत साफ रही। लेकिन रात को हवाओं की गति मंद पड़ने से प्रदूषकों का एक बार फिर जमाव शुरू हो गया।

भारत के मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक शनिवार को अधिकतम 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। रविवार और सोमवार को हवाओं की गति 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

फसलों की कटाई का सीजन खत्म होने के साथ दिल्ली के प्रदूषण में पराली जलाने का योगदान भी कम हुआ है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली ‘सफर’ के मुताबिक, शुक्रवार को पीएम-2.5 प्रदूषक के मामले में पराली का योगदान महज दो प्रतिशत रहा।

सरकार एजेंसी सफर के अनुसार, रविवार को हवा की गति कम होने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली में वायु गुणवत्ता के और खराब होने और अगले दो दिन तक ‘खराब तथा बेहद खराब’ श्रेणी में बने रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम