लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिर ‘गंभीर श्रेणी’ में पहुंची

By भाषा | Updated: December 28, 2020 00:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक बार फिर रविवार को ‘गंभीर’ श्रेणी में चली गई। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह स्थिति आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की वजह से अधिक नमी होने से हुई है क्योंकि प्रदूषक भारी होकर सतह के ऊपर जमा हो गए।

दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 396 था जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। हालांकि रात 10 बजे के बाद स्थिति में बदलाव आया और एक्यूआई बढ़कर 406 हो गया।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई शनिवार, शुक्रवार, बृहस्पतिवार, बुधवार और मंगलवार को क्रमश: 337, 357, 423, 433, और 418 दर्ज किया गया था।

बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच एक्यूआई ‘सामान्य’ 201 और 300 के बीच एक्यूआई ‘खराब’, 301 और 400 के बीच एक्यूआई ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ की श्रेणी में आता है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पड़ोसी इलाकों में हल्की बारिश हुई है जिसकी वजह से हवा में नमी बढ़ी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हवा में मौजूद पानी की बूंदे प्रदूषकों को और भारी बना देती है जिससे मध्यम गति से हवा बहने के बावजूद वे आसानी से नहीं बिखरते हैं।’’

श्रीवास्तव ने कहा कि दिन में इस स्थिति में आंशिक सुधार देखने को मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित