लाइव न्यूज़ :

10 साल का ‘बिट्टू’ आजाद, 6 वर्ष से था कैद, चहलकदमी करेगा और खुली हवा में सांस लेगा

By भाषा | Updated: January 4, 2020 13:33 IST

चिड़ियाघर के निदेशक सुनीश बख्शी ने बताया, ‘‘क्रिसमस का दिन कोई पहली बार नहीं था जब चिड़ियाघर के प्रशासन ने बी2 या बिट्टू को पिंजड़े से आजाद किया था। इससे पहले भी उसे दो बार पिंजड़े से आजाद किया गया था ताकि वह सैर सपाटा कर सके और खुली धूप में आराम कर सके।

Open in App
ठळक मुद्देबिट्टू तब चार साल का था जब 2014 में पशुओं के आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत उसे भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान से दिल्ली लाया गया था।रेंज अधिकारी सौरभ वशिष्ठ ने बताया कि जब बिट्टू को बाड़े में छोड़ा गया तो वह पेड़ पर चढ़ गया।

दिल्ली के चिड़ियाघर में करीब छह साल तक पिंजड़े में बंद रहने के बाद 10 साल का बंगाल टाइगर ‘बिट्टू’ अब अपने बाड़े में चहलकदमी कर सकता है और खुली हवा में सांस ले सकता है।

चिड़ियाघर के निदेशक सुनीश बख्शी ने बताया, ‘‘क्रिसमस का दिन कोई पहली बार नहीं था जब चिड़ियाघर के प्रशासन ने बी2 या बिट्टू को पिंजड़े से आजाद किया था। इससे पहले भी उसे दो बार पिंजड़े से आजाद किया गया था ताकि वह सैर सपाटा कर सके और खुली धूप में आराम कर सके। लेकिन अपनी ‘‘शरारतों’’ के कारण उसे अपनी ‘‘आजादी’’ से इसकी कीमत चुकानी पड़ी।’’

बिट्टू तब चार साल का था जब 2014 में पशुओं के आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत उसे भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान से दिल्ली लाया गया था। रेंज अधिकारी सौरभ वशिष्ठ ने बताया कि जब बिट्टू को बाड़े में छोड़ा गया तो वह पेड़ पर चढ़ गया। उन्होंने बताया, ‘‘इससे सुरक्षा का खतरा हो सकता था।’’

वशिष्ठ ने बताया, ‘‘कुछ दिन बाद हमने उसे फिर बाड़े में छोड़ा लेकिन तब उसने पिंजड़े पर चढ़ने की कोशिश की। खतरे की आशंका को देखते हुए हमने उसे फिर से पिंजड़े में डाल दिया।’’ बिट्टू को 25 दिसंबर को एक बार फिर बाड़े में छोड़ा गया है। लेकिन इस बार चिड़ियाघर प्रशासन ने बाड़े की ऊंचाई बढ़ा दी है, बाड़े के अंदर मौजूद पेड़ों की शाखाएं काट-छांट दी हैं ताकि वह उन पर चढ़ नहीं सके और चिड़ियाघर घूमने आने वाले लोगों के लिए अवरोधक का अतिरिक्त स्तर बढ़ा दिया गया है।

चिड़ियाघर में हाल में तीन साल का सफेद बाघ ‘विजय’ भी आया है। बख्शी ने बताया कि ‘विजय’ लखनऊ से आया है और उसे ‘गीता’ नामक बाघिन से आदान-प्रदान के बाद लाया गया है, उसे बुधवार को बाड़े में छोड़ा गया। उन्होंने बताया, ‘‘गुस्सैल नौ फुट के बाघ पर करीब छह महीने तक नजर रखी गई जिसके बाद ही उसे बाड़े में छोड़ा गया।’’

फिलहाल चिड़ियाघर में सात सफेद बाघ जिसमें तीन मादा और चार नर बाघ हैं तथा दो नर रॉयल बंगाल टाइगर हैं। अगले तीन महीने में चिड़ियाघर में ऑस्ट्रिच का जोड़ा और एक चिम्पांजी के आने की संभावना है जो चंडीगढ़ के छतबीर चिड़ियाघर से आने वाले हें।

पिछले सितंबर महीने में चिड़ियाघर ने आठ साल के बंगाल टाइगर ‘रामा’ को खो दिया था। ‘रामा’ के गुर्दे खराब हो गए थे। अक्टूबर में चिड़ियाघर ने भारत की सबसे ‘‘उम्रदराज’’ चिम्पांजी रीता (59) को खो दिया, उसके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। 

टॅग्स :दिल्लीचिड़ियाघरपश्चिम बंगालमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ