लाइव न्यूज़ :

दिन के उजाले में भी घर से बाहर निकलने में डरती हैं महिलाएं, हम ऐसे समाज में नहीं रह सकते: दिल्ली हाईकोर्ट

By विशाल कुमार | Updated: April 11, 2022 15:28 IST

सैनी ने 2011 में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा राधिका तंवर की हत्या के मामले में निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया है।राम लाल आनंद कॉलेज के ठीक बाहर धौला कुआं फुटओवर ब्रिज पर सैनी ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना महिला दिवस की है।

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने कहा कि किसी भी लड़की, महिला या बच्चे को डराने-धमकाने के प्रति जीरो टॉलरेंस होना चाहिए।समाज को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि महिलाओं को अपने घरों से बाहर निकलने पर डरने की जरूरत नहीं है।कोर्ट ने एक 21 वर्षीय महिला की हत्या के लिए उम्रकैद की सजा पाने वाले की जमानत पर सुनवाई के दौरान टिप्पणी की।

नई दिल्ली:दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा कि किसी भी लड़की, महिला या बच्चे को डराने-धमकाने के प्रति जीरो टॉलरेंस होना चाहिए और समाज को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि महिलाओं को अपने घरों से बाहर निकलने पर डरने की जरूरत नहीं है।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, इसलिए, जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस रजनीश भटनागर की खंडपीठ ने कहा कि वह एक 21 वर्षीय एक महिला की हत्या के लिए उम्रकैद की सजा पाने वाले विजय सैनी को जमानत नहीं देगी।

उन्होंने कहा कि हम ऐसे समाज में नहीं रह सकते हैं और नहीं रहेंगे जहां महिलाएं दिन के उजाले में अपने घरों से बाहर निकलने से डरती हैं। हम उसे जमानत पर रिहा नहीं करने जा रहे हैं। इस देश में किसी भी लड़की, महिला या बच्चे को डराने-धमकाने के खिलाफ जीरो टॉलरेंस होना चाहिए।

सैनी ने 2011 में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा राधिका तंवर की हत्या के मामले में निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया है।राम लाल आनंद कॉलेज के ठीक बाहर धौला कुआं फुटओवर ब्रिज पर सैनी ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना महिला दिवस की है।

आरोप है कि सैनी उसी इलाके में रहता था जहां लड़की रहती थी और उसका पीछा करता था। कुछ महीने पहले तंवर का पीछा करने पर स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई भी की थी।

हालांकि, कोर्ट ने कहा कि चूंकि वह व्यक्ति पहले ही 11 साल के लिए जेल में जा चुका है, वह 26 अप्रैल को अपील पर सुनवाई करेगा।

टॅग्स :नारी सुरक्षादिल्ली हाईकोर्टPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण