लाइव न्यूज़ :

घने कोहरे और ठंड की गिरफ्त में दिल्ली, 50 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, 16 विमानों का मार्ग परिवर्तित, चार उड़ानें रद्द

By भाषा | Updated: December 30, 2019 14:21 IST

हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन ‘सीएटी तीन बी’ परिस्थितियों में किया जा रहा है। इसका अर्थ है कि रनवे दृश्यता रेंज (आरवीआर) 50 से 175 मीटर के बीच है। अधिकारी ने सुबह 11 बजकर आठ मिनट पर विमान संचालन की ताजा जानकारी देते हुए कहा कि अब तक 16 विमानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है और चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर भारत में घने कोहरे के कारण भारत में हमारी उड़ानों पर असर पड़ा है। हम स्थिति की समीक्षा करते रहेंगे।सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी भीषण कोहरे की गिरफ्त में रही और इस दौरान दृश्यता बेहद कम रही।

राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे से सोमवार को 16 विमानों का मार्ग परिवर्तित किया गया और चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन ‘सीएटी तीन बी’ परिस्थितियों में किया जा रहा है। इसका अर्थ है कि रनवे दृश्यता रेंज (आरवीआर) 50 से 175 मीटर के बीच है। अधिकारी ने सुबह 11 बजकर आठ मिनट पर विमान संचालन की ताजा जानकारी देते हुए कहा कि अब तक 16 विमानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है और चार उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान में कहा, ‘‘उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण भारत में हमारी उड़ानों पर असर पड़ा है। हम स्थिति की समीक्षा करते रहेंगे और अपने सोशल प्लेटफॉर्म्स पर ताजा जानकारियां देते रहेंगे।’’ एयरलाइन ने यात्रियों से घरों से निकलने से पहले विमान के उड़ान भरने की जानकारी लेने और उसके ग्राहक सेवा केंद्रों से संपर्क करने का भी अनुरोध किया है।

दिल्ली घने कोहरे की गिरफ्त में, विमान और ट्रेन सेवाएं प्रभावित

सोमवार की सुबह राष्ट्रीय राजधानी भीषण कोहरे की गिरफ्त में रही और इस दौरान दृश्यता बेहद कम रही। कोहरे के चलते ट्रेन एवं विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। कुछ वेधशालाओं में दृश्यता नहीं के बराबर दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है और हवा में नमी का स्तर 100 प्रतिशत दर्ज किया गया।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सुबह आठ बजकर 38 मिनट पर गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इस दौरान एक्यूआई 450 रहा। सफदरजंग और पालम वेधशालाओं में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। वहीं सुबह साढ़े पांच बजे सफदरजंग में दृश्यता 100 मीटर और पालम में शून्य मीटर दर्ज की गई थी। घने कोहरे के चलते तीन उड़ानों का मार्ग दिल्ली हवाई अड्डे से परिवर्तित कर दिया गया लेकिन सुबह सात बजे के एक अपडेट के मुताबिक, हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा, “अब तक कोई भी उड़ान रद्द नहीं की गई।”

रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक 50 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और यह देरी दो से साढ़े सात घंटे के बीच है। दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी साढ़े सात घंटे की देरी से चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन भर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान जताया है।

साथ ही उन्होंने दिल्ली-एनसीआर में कुछ स्थानों पर जबर्दस्त ठंड रहने का अनुमान जताया है। मंगलवार को भी इसी तरह का कोहरा देखने को मिल सकता है और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार, 28 दिसंबर इस मौसम के सबसे ठंडे दिन के तौर पर दर्ज किया गया जब न्यूनतम तापमान सुबह 2.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। रविवार को दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर न्यूनतम तापमान अलग-अलग दर्ज किया गया। आयानगर में यह 2.5 डिग्री, लोधी रोड में 2.8 डिग्री, पालम में 3.2 डिग्री और सफदरजंग में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल शाम को औसत अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

टॅग्स :दिल्लीमौसमभारतीय रेलफ्लाइटउत्तर प्रदेशहरियाणाउत्तराखण्डबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप