लाइव न्यूज़ :

Delhi Weather Today: दिल्ली में वीकेंड पर होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

By अंजली चौहान | Updated: July 5, 2025 07:35 IST

Delhi Weather Today:आईएमडी ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसे अब सप्ताहांत तक बढ़ा दिया गया है।

Open in App

Delhi Weather Today:दिल्ली में हफ्ते पर गर्मी रहने के बाद वीकेंड में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश का अपडेट जारी करते हुए कहा कि राजधानी में आने वाले दिनों में झमाझम बारिश होगी जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। अपनी ताजा प्रेस विज्ञप्ति में, मौसम विभाग ने 5 और 6 जुलाई को हल्की बारिश, गरज और बिजली गिरने के साथ आसमान में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है।

अगले दिनों के लिए दिल्ली मौसम पूर्वानुमान

7 जुलाई को शहर में हल्की बारिश होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। आईएमडी ने 8, 9 और 10 तारीख को गरज और बिजली के साथ ऐसी ही स्थिति की भविष्यवाणी की है। हालांकि, कुछ इलाकों में कभी-कभी भारी बारिश हो सकती है।

इसके अलावा, बारिश से तापमान में 35 डिग्री से नीचे की गिरावट आएगी। दिल्ली में मानसून के समय से पहले आने के कारण निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे बाहर निकलते समय छाता साथ रखें।

देश के अन्य राज्यों का हाल

भारतीय मौसम विभाग  ने 5 जुलाई के लिए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों सहित कई राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट चेतावनी जारी की है।

मौसम एजेंसी ने अपनी ताजा प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "06 और 07 जुलाई को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (≥21 सेमी) होने की संभावना है।"

आईएमडी ने कहा, "पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में 5 जुलाई और 8-10 जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना है; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, जम्मू और कश्मीर में 5-9 जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना है, जबकि जम्मू में 6 जुलाई को बहुत भारी बारिश होगी; हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 5-8 जुलाई के दौरान; पंजाब, हरियाणा में 6 और 7 जुलाई को; पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है।"

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है और पूर्वी राजस्थान में 6 जुलाई तक और फिर 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है।

टॅग्स :दिल्लीमौसममानसूनहिमाचल प्रदेशभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव