लाइव न्यूज़ :

दिल्ली जल विवाद: CM केजरीवाल के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री पासवान का पलटवार, कहा- हमने नहीं की पानी की गुणवत्ता चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 21, 2019 15:36 IST

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि दिल्ली से लिये गए पानी के सभी 11 नमूने जल की गुणवत्ता मापने वाले 19 मापदंडों पर खरे नहीं उतर पाए और दिल्ली का पानी 21 राज्यों की राजधानियों में से सबसे असुरक्षित है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान पर झूठ फैलाने के आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद रामविलास पासवान ने पलटवार किया है।उन्होंने कहा कि पानी की गुणवत्ता हमने चेक नहीं की है। इसे एक प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा चेक किया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान पर झूठ फैलाने के आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद रामविलास पासवान ने पलटवार किया है और कहा कि पानी की गुणवत्ता हमने चेक नहीं की है। इसे एक प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा चेक किया गया है। बता दें, केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री दिल्ली में पानी की गुणवत्ता को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार (21 नवंबर) को केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने पानी की गुणवत्ता को लेकर कहा है कि हमने पानी की गुणवत्ता की जांच नहीं की है, यह देश की प्रतिष्ठित संस्था-ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ने किया है। संस्था की ओर से गुणवत्ता के लिए जो मानक तय किए गए हैं उसके अनुसार दिल्ली का पानी नहीं पाया गया है।

गौरतलब है कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि दिल्ली से लिये गए पानी के सभी 11 नमूने जल की गुणवत्ता मापने वाले 19 मापदंडों पर खरे नहीं उतर पाए और दिल्ली का पानी 21 राज्यों की राजधानियों में से सबसे असुरक्षित है। इसके बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि पेयजल की गुणवत्ता को लेकर उनके यहां कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने मीडिया में एक समाचार चैनल की रिपोर्ट पर बात करते हुए कहा कि यह व्यक्ति उसी इलाके में रहता है, जहां से बीआईएस ने पानी के नमूने इकट्ठे किए थे। 

पासवान पर निशाना साधते हुए कहा, 'सर, आपका कहना है कि आपने इनके यहां से पानी के नमूने लिए और वे नमूने फेल हो गए जबकि इनका कहना है कि आपने इनके यहां से कोई नमूने नहीं लिए। इनका यह भी कहना है कि वह पानी से संतुष्ट हैं। आपने इतना बड़ा झूठ बोला? केन्द्रीय मंत्री होकर लोगों के साथ इतना बड़ा धोखा?'

केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने केजरीवाल को पानी की जांच के वास्ते दिल्ली और केन्द्र की संयुक्त टीम के लिए नाम देने के लिए कहा था, जिसके बाद केजरीवाल ने बुधवार को पासवान को पत्र लिखकर दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया और सदस्य शलभ कुमार को नामित किया। 

इसके बाद पासवान ने केजरीवाल को पत्र लिख मोहनिया का नाम खारिज करने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि क्योंकि मोहनिया एक ‘‘राजनीतिक शख्स’’ हैं, इसलिए वह एक ऐसे शख्स को नामित करें जिसका राजनीति से कोई नाता ना हो।

टॅग्स :रामविलास पासवानअरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो