लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: आईबी कांस्टेबल अंकित शर्मा की हत्या मामले में AAP पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ FIR, पार्टी से निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2020 22:21 IST

 मालूम हो कि गुप्तचर ब्यूरो के कर्मचारी अंकित शर्मा दिल्ली के दंगा प्रभावित चांद बाग इलाके में एक नाले में बुधवार को मृत पाये गये थे, जहां वह रहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा, नाबालिग मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये का मुआवजा

गुप्तचर ब्यूरो (आईबी) के कर्मी अंकित शर्मा की हत्या में कथित रूप से शामिल रहने के मामले में आप पार्षद ताहिर हुसैन के खिलाफ गुरूवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस ने बताया कि शर्मा के पिता की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 365 और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, ताहिर हुसैन को पार्टी ने निलंबित कर दिया है 

एनडीटीवी न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आम आदमी पार्टी ने पार्षद ताहिर हुसैन को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है  कि जब तक उन पर लगे आरोप की जांच नहीं हो जाती और वह पाक साफ निकल कर नहीं आते तब तक प्राथमिक सदस्यता से निलंबित रहेंगे।

 मालूम हो कि गुप्तचर ब्यूरो के कर्मचारी अंकित शर्मा दिल्ली के दंगा प्रभावित चांद बाग इलाके में एक नाले में बुधवार को मृत पाये गये थे, जहां वह रहते थे । आरोपों के बाद पुलिस ने हुसैन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है ।

ताहिर हुसैन पर अरविंद केजरीवाल का बयान

इससे पहले  हिंसा में आप पार्षद ताहिर हुसैन के नाम आने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि दिल्ली की हिंसा में  AAP नेता शामिल रहा हो, तो दोगुनी सजा दो। यही नहीं उन्होंने कहा कि यदि आप के कोई मंत्री भी हों तो उन्हें भी सजा दो।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हिंसा पर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हुए दंगों में घायल और निजी अस्पतालों में भर्ती लोगों के इलाज का खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।

मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा

मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा, नाबालिग मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपये का मुआवजा, मामूली रूप से घायल को 20 हजार का मुआवजा।

जिनके घर पूरी तरह जल गए उन्हें 5 लाख रुपये का मुआवजा, दुकान जलने पर भी 5 लाख रुपये का मुआवजा सरकार देगी। दिल्ली सरकार आगजनी, हिंसा के दौरान जले कागजात फिर से हासिल करने के वास्ते लोगों के लिए विशेष शिविर लगाएगी।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?