लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: जस्टिस मुरलीधर के ट्रांसफर पर बोलीं अलका लांबा, मेरे लिए यह बड़ा मुद्दा है कि बीजेपी के बड़े नेता अरेस्ट होंगे या नहीं

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 27, 2020 09:03 IST

जस्टिस एस मुरलीधर का ट्रांसफर बीती रात पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में किया गया है। जस्टिस मुरलीधर के तबादले का नोटिफिकेशन केंद्र सरकार ने बुधवार रात जारी किया। सुप्रीट कोर्ट ने ट्रांसफर की अनुशंसा 12 फरवरी 2020 को ही की थी, लेकिन नोटिफिकेशन दो हफ्ते बाद जारी किया गया है।  

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की नेता अलका लांबा ने जज के तबादले को लेकर कहा कि कुछ लोगों के लिए यह बड़ा मुद्दा हो सकता है। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनके लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ कार्रवाई होगी की नहीं यह बड़ा मुद्दा है।

दिल्ली के उत्तरपूर्वी इलाके में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर भड़की हिंसा पर सुनवाई करने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के जज एस मुरलीधर का बीते दिन ट्रांसफर हो गया। इस बीच कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने जज के तबादले को लेकर कहा कि उनके लिए यह बड़ा मुद्दा नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ कार्रवाई होगी की नहीं यह बड़ा मुद्दा है।

अलका लांबा ने गुरुवार सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, 'कुछ लोगों के लिए जस्टिस मुरलीधरन का तबादला एक बड़ा मुद्दा हो सकता है, पर मेरे जैसे कुछ लोगों के लिए आज भी बड़ा मुद्दा यह है कि क्या अभी भी बीजेपी के बड़े नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करेगी या नहीं? उनकी गिरफ्तारी होगी या नहीं? नजर बनाए रखिए।' दरअसल, जस्टिस एस मुरलीधर का ट्रांसफर बीती रात पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में किया गया है। जस्टिस मुरलीधर के तबादले का नोटिफिकेशन केंद्र सरकार ने बुधवार रात जारी किया। सुप्रीट कोर्ट ने ट्रांसफर की अनुशंसा 12 फरवरी 2020 को ही की थी, लेकिन नोटिफिकेशन दो हफ्ते बाद जारी किया गया है।  

उत्तर पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा में अबतक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें एक दिल्ली का हेड कॉन्सटेबल रतनलाल और एक आईबी अफसर अंकित शर्मा की भी मौत हुई है। 200 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि हिंसा में कथित भागीदारी को लेकर 106 लोगों को गिरफ्तार किया है और 18 प्राथमिकियां दर्ज की हैं। 

न्यायमूर्ति एस मुरलीधर और न्यायमूर्ति अनूप जे भम्भानी की पीठ ने अधिकारियों को चेतावनी दी थी कि वे सतर्क रहें ताकि 1984 में सिख विरोधी दंगों के दौरान जो नरसंहार हुआ था, उसका दोहराव न हो।

टॅग्स :दिल्ली हिंसाअलका लांबाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैब प्रोटेस्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील