लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के दौरे से पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी की गाइडलाइंस, काले कपड़े पहनने पर रोक, अनिवार्य की उपस्थिति

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 30, 2023 10:06 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति वाले दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शताब्दी समारोह के सीधा प्रसारण के सिलसिले में विश्वविद्यालय के कुछ महाविद्यालयों ने विद्यार्थियों के लिए काले कपड़े/परिधान पर रोक, अनिवार्य हाजिरी, पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक कक्षाओं को निलंबित रखने जैसे कई दिशानिर्देश जारी किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी 30 जून मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।दिशानिर्देश में कहा गया है कि कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के दौरान सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है।इस नोटिस के बारे में पूछे जाने पर हिंदू महाविद्यालय की प्राचार्य अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन ने ऐसा कोई नोटिस नहीं जारी किया है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति वाले दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शताब्दी समारोह के सीधा प्रसारण के सिलसिले में विश्वविद्यालय के कुछ महाविद्यालयों ने विद्यार्थियों के लिए काले कपड़े/परिधान पर रोक, अनिवार्य हाजिरी, पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक कक्षाओं को निलंबित रखने जैसे कई दिशानिर्देश जारी किए हैं। मोदी 30 जून मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 

हिंदू महाविद्यालय, डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय और जाकिर हुसैन महाविद्यालय ने अपने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के लिए इस कार्यक्रम के सीधा प्रसारण में उपस्थिति को अनिवार्य किया है। बुधवार को जारी नोटिस में हिंदू महाविद्यालय की अध्यापक प्रभारी मीनू श्रीवास्तव ने सात सूत्री दिशानिर्देश जारी किया, जिसके तहत विद्यार्थियों को सीधा प्रसारण में हिस्सा लेने के लिए पांच उपस्थिति पत्रक दिये जाएंगे। 

दिशानिर्देश में कहा गया है, "कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के दौरान सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है। महाविद्यालय में पहले पीरियड के प्रारंभ में यानी आठ बजकर 50 मिनट से नौ बजे तक विद्यार्थियों को पहुंच जाना चाहिए, ताकि यातायात में किसी फेरबदल या डीयू परिसर में किसी रूकावट से बचा जा सके।"

उसमें कहा गया है, "आपको अपना पहचान पत्र लाने की जरूरत है। उस दिन कोई भी काला परिधान नहीं पहनना है। विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य है और उन्हें सीधा प्रसारण में भाग लेने के लिए पांच उपस्थिति पत्रक दिये जाएंगे और उसे महाविद्यालय को सौंपा जाना है।"

इस नोटिस के बारे में पूछे जाने पर हिंदू महाविद्यालय की प्राचार्य अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन ने ऐसा कोई नोटिस नहीं जारी किया है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, "जान पड़ता है कि कुछ गलतफहमी हुई है। महाविद्यालय ने कोई नोटिस नहीं जारी किया है। मुझे कुछ पता नहीं है।"

हालांकि, उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया कि नोटिस असली नहीं है। उन्होंने कहा, "मैंने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को ईमेल भेजकर उन्हें सीधा प्रसारण की सूचना दी है और उनसे उसमें भाग लेने की अपील की है। लेकिन उपस्थिति अनिवार्य नहीं है।" कुलसचिव विकास गुप्ता ने कहा कि डीयू ने अनिवार्य उपस्थिति के लिए कोई नोटिस जारी नहीं किया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए