लाइव न्यूज़ :

एक फरवरी से अंतिम वर्ष के छात्रों के लिये खुल जाएगा दिल्ली विश्वविद्यालय

By भाषा | Updated: January 31, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी दिल्ली विश्वविद्यालय ने रविवार को घोषणा की कि उसके सभी कॉलेजों में एक फरवरी से अंतिम वर्ष के छात्रों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। साथ ही सभी कर्मचारी भी कॉलेज आ सकेंगे।

विश्वविद्यालय के विभागों के प्रमुखों और कॉलेजों के प्राध्यापकों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।

डीयू ने एक अधिसूचना में कहा, ''केवल तृतीय वर्ष के छात्रों को उनके कॉलेज, केन्द्र या विभाग से संबंधित प्राध्यापक, निदेशक अथवा प्रमुख के निर्देशानुसार प्रयोगशाला, प्रायोगिक कार्यों, कौशल, पुस्तकालयों के लिये छोटे-छोटे समूह में आने की अनुमति होगी। इस दौरान यूजीसी के दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया जाना आवश्यक है। ''

विश्वविद्यालय ने कहा कि अनुभाग प्रभारी या इकाई प्रमुख कर्मचारियों के काम के घंटों में बदलाव कर सकते हैं ताकि प्रवेश और निकास द्वारों पर भीड़ जमा होने से रोकी जा सके।

डीयू ने कहा, ''तदनुसार, कर्मचारियों को सुबह नौ से शाम साढे पांच बजे और सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक काम पर बुलाया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक