लाइव न्यूज़ :

जामिया नगर में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन और हिंसा पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

By विनीत कुमार | Updated: December 16, 2019 10:38 IST

Jamia Protest: सूत्रों के अनुसार स्थिति अब भी तनावपूर्ण है और कई छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर छोड़ अब घर का रुख कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने जामिया नगर में प्रदर्शन और हिंसा पर दर्ज की एफआईआरनागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन ने ले लिया था हिंसक रूप

नागरिकता विधेयक कानून के खिलाफ दिल्ली में जामिया नगर इलाके में रविवार को हुए प्रदर्शन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पुलिस ने इस मामले में संपत्ति नुकसान और दंगे के लिए दो एफाईआर दर्ज की है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में इस कानून को लेकर पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन हो रहे थे। हालांकि, रविवार शाम इसने हिंसक रूप ले लिया।

आगजनी और हिंसा की घटनाओं के बाद रविवार को पुलिसकर्मी विश्वविद्यालय परिसर में घुस गये थे और लाठी चार्ज भी किया। सूत्रों के अनुसार स्थिति अब भी तनावपूर्ण है और कई छात्राएं विश्वविद्यालय परिसर छोड़ अब घर का रुख कर रही हैं।

पीटीआई के अनुसार छात्र-छात्राएं अब विश्वविद्यालय परिसर में भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। विश्वविद्यालय ने पांच जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा शनिवार को कर दी थी। परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। 

इससे पहले रविवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में भी ले लिया था। हालांकि, हिरासत में लिए गए 50 छात्रों को अब रिहा कर दिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 50 छात्रों में से 35 कालकाजी पुलिस थाने और 15 न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने से रिहा किए गए हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :जामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील