लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल का शपथग्रहण: रविवार को दिल्ली में बंद रहेंगे ये रास्ते, यहां समझें पूरा रूट डायवर्जन

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 15, 2020 11:55 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुथ अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद संभालने जा रहे है।करीब 2015 जैसा ही प्रदर्शन कर केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने हाल के दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज कर सत्ता बरकरार रखी है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल रविवार 16 फरवरी को तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं।  शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा। इसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन और कौन-कौन से रास्ते बंद रहेंगे, इसके लिए एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिल की एडवाइजरी के मुताबिक कारों के लिए पार्किंग की व्यवस्था सिविक सेंटर के अंदर और बाहर की गई है। बसों की पार्किंग के लिए माता सुंदरी रोड, राजघाट पार्किंग, शांति वन पार्किंग, सर्विस रोड राजघाट, पावर हाउस रोड, वेलोड्रोम रोड और समता स्थल पर जरूरत के हिसाब से व्यवस्था की गई है।

जानें कहां-कहां है रूट डायवर्जन

रामलीला मैदान के पास से गुजरने वाले कई रास्तों को डायवर्ट भी किया गया है। जो इस प्रकार हैं...

- बाराखंभा टॉलस्टॉय रोड के ट्रैफिक को रंजीत फ्लाईओवर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 

-डीडीयू मिंटो रोड के ट्रैफिक को विवेकानंद मार्ग से कमला मार्केट चौक की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 

- राम चरण अग्रवाल चौक (आईटीओ) के ट्रैफिक को दिल्ली गेट चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। 

-  पहाड़गंज चौक के ट्रैफिक को डीबीजी रोड से अजमेरी गेट की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 

नौकरशाह से नेता बने 51 वर्षीय केजरीवाल के लिए अन्ना हजारे के नेतृत्व वाले इंडिया एगेंस्ट करप्शन आंदोलन के दौरान आंदोलन स्थली रहे रामलीला मैदान को सजाया जा रहा है और पार्टी कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं। दिल्ली में आप को प्रचंड जीत मिली है। आप को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में 62 सीटें मिली हैं और बीजेपी को 8 सीटें मिली है। सीएए विरोध के बीच हुए इस चुनाव में कांग्रेस का सूफड़ा साफ हो गया। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'