लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में मारपीट के बाद फायरिंग, आपस में भिड़े वकील

By अंजली चौहान | Updated: July 5, 2023 15:11 IST

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में बुधवार को फायरिंग की घटना सामने आई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में हुई फायरिंगफायरिंग में कोई हताहत नहीं वकीलों के बीच झड़प के बाद गोलीबारी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित तीस हजारी कोर्ट परिसर में बुधवार को बवाल हो गया है। बताया जा रहा है कि परिसर में वकीलों के दो गुटों के बीज आपस में झड़प हो गई।

मारपीट के बाद फायरिंग कर दी गई जिससे पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत ये रही कि इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ फायरिंग एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष को डराने के लिए की गई थी।  सूचना मिलते ही पुलिस मौके से पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। 

पुलिस घटनास्थल पर दोनों वकीलों के घुटों में ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किसने और क्यों गोली चलाई। जानकारी के अनुसार, अभी तक ये साफ नहीं है कि झगड़ा किस बात को लेकर दोनों पक्षों में हुआ था। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।  

पुलिस थाने में कोर्ट परिसर में हुई फायरिंग को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। हालांकि, ये कोई पहली घटना नहीं है जब दिल्ली के किसी अदालत में गोलीबारी से दहशत ने फैली हो। इससे पहले दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग की घटना सामने आई थी।

इस घटना में एक वकील ने महिला पर गोली चला दी जिसके बाद वह घायल हो गई। खून से सनी महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया।

महिला को सही समय में इलाज मिलने के कारण उसकी जान बच गई और वह ठीक हो गई। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके से आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया की वकील और महिला के बीच काफी समय से दुश्मनी चल रही थी इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया था। 

इसके अलावा भी समय-समय पर कई घटनाएं देखी गई है जब कोर्ट परिसर में भीड़ के बीच ही फायरिंग की गई है।   

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील