लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्महाद का मामला: राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2021 16:15 IST

सुप्रीम कोर्ट के बाहर युवक-युवति द्वारा आत्मदाह के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने कड़ा रुख अपना अपनाते हुए संज्ञान लिया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मामले की छानबीन कर जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है. 

Open in App

सुप्रीम कोर्ट के बाहर युवक-युवति द्वारा आत्मदाह के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने कड़ा रुख अपना अपनाते हुए संज्ञान लिया है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मामले की छानबीन कर जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है. 

बता दें कि बीते दिन सुप्रीम कोर्ट के गेट नंबर डी के बाहर एक युवक-युवति ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ आत्मदाह की कोशिश की थी. आनन-फानन में दोनों को दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां दोनों का इलाज जारी है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली है. युवती ने मऊ के घोसी संसदीय सीट से बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. ये मामला पिछले लंबे वक्त से कोर्ट में चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निचली अदालतों में न्याय नहीं मिलने के बाद ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा.

इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को थी. सुनवाई के लिए युवती और एक युवक सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे लेकिन सुनवाई से पहले ही दोनों ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया. इस घटना में युवती 85 फीसदी तक जल गई है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवती अभी बयान देने की स्थित में नहीं है वहीं उसके साथी युवक की भी हालत गंभीर बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , लड़की का आरोप है कि सांसद अतुल राय ने अपनी पत्नी से मिलवाने के बहाने घर बुलाया था. जहां उसके साथ उसने दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बनाया. इस मामले में पुलिस सख्ती से जांच कर रही है. 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदिल्लीउत्तर प्रदेशरेपबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो