लाइव न्यूज़ :

SC के फैसले के बाद भी नहीं बनी बात, अधिकारी नहीं मान रहें केजरीवाल के ट्रांसफर के आदेश

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 5, 2018 10:59 IST

दिल्ली सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिन आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर करने की बात कही थी लेकिन ताजा खबर के मुताबिक इन प्रशासनिक अधिकारियों ने केजरीवाल सरकार के ट्रांसफर के आदेशों को मानने से इनकार कर दिया है।

Open in App

नई दिल्ली, 5 जुलाई। दिल्ली सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते दिन आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर करने की बात कही थी लेकिन ताजा खबर के मुताबिक इन प्रशासनिक अधिकारियों ने केजरीवाल सरकार के ट्रांसफर के आदेशों को मानने से इनकार कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भेजी गई ट्रांसफर की फाइलों को वापस लौटा दिया है। इस मामले के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आईएएस अधिकारियों पर कोर्ट की अवमानना का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने आदेशों को मानने से इनकार कर दिया ये कोर्ट के फैसले की अवमानना है।

दिल्ली सरकार और एलजी के बीच शक्तियों के बंटवारे को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला साफ कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने अपने फैसले में  साफ कर दिया है कि लोकतंत्र में चुनी हुई सरकार ही अहम है। यानी अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के लिए कोई भी फैसला करने से पहले एलजी की सहमती लेने की जरूरत नहीं है। लेकिन दिल्ली सरकार और एलजी का विवाद अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि दिल्ली की सरकार जनता के प्रति उत्तरदायी है और सरकार के पास ही असल पावर है। इस फैसले को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। दिल्ली में अब ट्रांसफर के अधिकार को लेकर झगड़ा शुरू हो गया है। कल 4 जुलाई की शाम दिल्ली कैबिनेट की मीटिंग में  ट्रांसफर के सारे अधिकार मंत्रियों को दे दिए गए हैं। 

मनीष सिसोदिया बैठक में कहा कि दिल्ली के अधिकारियों के ट्रांसफर के सारे अधिकार मंत्रियों के पास है। इधर दिल्ली सर्विसेज ने ट्रांसफर के फैसले को मानने से इनकार कर दिया है। बैठक में मंत्रियों  LG को मंत्रियों की सलाह के बाद ही काम करने की हिदायत दी गई है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्लीसुप्रीम कोर्टआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए