लाइव न्यूज़ :

बड़ा फैसला: दिल्ली सरकार के सभी यूनिवर्सिटी एग्जाम कैंसल, जानें कैसे मिलेगी फाइनल ईयर वालों को डिग्री

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 11, 2020 13:54 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख निवेदन किया है कि दिल्ली स्टेट युनिवर्सिटीज की तरह सेंट्रल युनिवर्सिटीज की परीक्षाएं भी कैंसिल कर दी जाए।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार की आईपी यूनिवर्सिटी, आंबेडकर यूनिवर्सिटी, डीटीयू व अन्य संस्थानों में इस साल परीक्षाएं नहीं ली जाएंगी।उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि छात्रों को डिग्री यूनिवर्सिटी द्वारा तय मूल्यांकन मापदंडों के हिसाब से दी जाएगी।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को देखते हुए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने घोषणा की है कि उनकी किसी भी  यूनिवर्सिटी में फिलहाल कोई एग्जाम नहीं होंगे। इसमें  फाइनल ईयर के एग्जाम भी शामिल हैं, यानी उसे भी कैंसिल कर दिया दया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज (11 जुलाई) इस बात का ऐला किया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार से भी अपील की है कि वह सेंट्रल यूनिवर्सिटी के भी एग्जाम कैंसल कर दें। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि छात्रों को डिग्री यूनिवर्सिटी द्वारा तय मूल्यांकन मापदंडों के हिसाब से दी जाएगी।

दिल्ली उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है सभी युनिवर्सिटीज को फाइनल एग्जाम कैंसल कर छात्रों के इवैल्युएशन का कोई पैमाना तैयार कर डिग्री जल्द से जल्द देने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना की वजह से एग्जाम लेना और डिग्री न देना अन्याय होगा। ये निर्णय स्टेट युनिवर्सिटीज के लिए लिया गया है। 

जानें दिल्ली सरकार के किन-किन यूनिवर्सिटी में नहीं होंगे एग्जाम

दिल्ली सरकार की आईपी यूनिवर्सिटी, आंबेडकर यूनिवर्सिटी, डीटीयू व अन्य संस्थानों में इस साल परीक्षाएं नहीं ली जाएंगी। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कॉलेज में जिस सेमेस्टर को पढ़ाया नहीं गया, उसका परीक्षा लेना काफी मुश्किल है। ये छात्रों के लिए भी सही है। 

दिल्ली उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा,  दिल्ली के अंदर आने वाली सभी सेंट्रल युनिवर्सिटीज के लिए केंद्र को निर्णय लेना है। इसके लिए दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख निवेदन किया है कि दिल्ली सरकार जैसा फैसला देश की दूसरी सेंट्रल युनिवर्सिटीज के लिए भी लिया जाए।  

दिल्ली में कोविड-19 के ताजा अपडेट 

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,089 नये मामले सामने आए, जिससे महानगर में ऐसे मामलों की संख्या 1.09 लाख से अधिक हो गयी, जबकि मरने वालों की संख्या 3,300 पहुंच गई।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में 42 लोगों की मौत हुई है। जारी बुलेटिन में कहा गया कि कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,300 और कुल मामलों की संख्या 1,09,140 हो गई है।

टॅग्स :मनीष सिसोदियादिल्लीदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?