लाइव न्यूज़ :

बाइक सवार से बहस के बाद तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने मारी उसे टक्कर, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान

By अनिल शर्मा | Updated: June 6, 2022 11:29 IST

इस वीडियो को ट्विटर पर अनुराग अय्यर नाम के एक शख्स ने साझा किया है। साथ ही उसने प्रधानमंत्री कार्यालय, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के डीसीपी को टैग करते हुए उनसे कार्रवाई की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली पुलिस ने ट्विटर यूजर अनुराग अय्यर द्वारा शेयर किए गए वीडियो का संज्ञान लेकर उनसे अधिक जानकारी मांगी है।एक यूजर ने टक्कर मारने वाले स्कॉर्पियो का नंबर दिल्ली पुलिस से साझा किया है

नई दिल्लीः दिल्ली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो द्वारा एक बाइक सवार को टक्कर मारने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्कॉर्पियो सवाल बाइकर को साइड से टक्कर मारकर उसे नीचे गिरा देता है और तेजी से वह निकल जाता है। हालांकि इस हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गया।  

 बाइक सवार को स्कॉर्पियों द्वारा टक्कर मार घायल करने का वीडियो वायरल हुआ है। इसे ट्विटर पर अनुराग अय्यर नाम के एक शख्स ने साझा किया है। साथ ही उसने प्रधानमंत्री कार्यालय, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के डीसीपी को टैग करते हुए उनसे कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले बाइक सवार और स्कॉर्पियो ड्राइवर में किसी बात को लेकर बहस होती है। इसके बाद बाइकर आगे निकल जाता है। बाइक सवार एक फ्लाइओवर के नीचे पहुंचता है तभी स्कॉर्पियो सवार तेज गति से उसे साइड से टक्कर मारकर निकल जाता है। टक्कर लगने के बाद बाइकर गिरकर साइडर से जा टकराता है। हालांकि गनीमत रही कि उसे ज्यादा चोट नहीं लगी। वह खड़ा होता है तब तक उसका दूसरा साथी भी आ जाता है।

बाइकर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, "मैं अपने 8-10 दोस्तों के साथ गुरुग्राम से दिल्ली लौट रहा था जब वह हमारे पास आया और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने लगा। उसने मेरे दोस्त को धमकाया और गाली दी। मेरे दोस्त थोड़ा धीमा हो गए लेकिन मैं आगे बढ़ गया। वह आदमी तेजी से आया, मेरी बाइक को टक्कर मार दी और भाग गया।" 

वीडियो साझा करते हुए अनुराग अय्यर ने लिखा, कृपया हमारी मदद करें, स्कॉर्पियो कार चालक हमारे कुछ सवारों को लगभग मार ही डाला और हमें कार के नीचे कुचलकर जान से मारने की धमकी दी। हम इसके लिए वोट नहीं करते हैं और ना टैक्स देते हैं। कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। कार सवारों को बाइकर्स का सम्मान करना चाहिए।

वहीं दिल्ली पुलिस ने ट्विटर यूजर अनुराग अय्यर द्वारा शेयर किए गए वीडियो का संज्ञान लेकर उनसे अधिक जानकारी मांगी है। कुछ यूजर ने स्कॉर्पियों का नंबर साझा किया है। वहीं कुछ ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। 

टॅग्स :सड़क दुर्घटनादिल्लीदिल्ली पुलिसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील