लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मंदिर से लौट रहे AAP विधायक नरेश यादव के काफिले पर गोलीबारी, एक वॉलंटियर की मौत, एक घायल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 12, 2020 04:12 IST

दिल्ली के महरौली से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक नरेश यादव के काफिले पर गोलीबारी की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, एक आप वॉलंटियर की गोलीबारी में मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स घायल हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के महरौली से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक नरेश यादव के काफिले पर गोलीबारी की खबर है। एक आप वॉलंटियर की गोलीबारी में मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स घायल हुआ है।

दिल्ली के महरौली से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक नरेश यादव के काफिले पर गोलीबारी की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, एक आप वॉलंटियर की गोलीबारी में मौत हो गई जबकि एक अन्य शख्स घायल हुआ है।

खबर के मुताबिक, आप विधायक जब मंदिर से लौट रहे थे तब उनके काफिले पर गोलीबारी की गई। कहा जा रहा है कि आप विधायक के काफिले पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की।

आप नेता संजय सिंह ने वारदात के बारे में ट्वीट किया। संजय सिंह ने ट्वीट में लिखा, ''महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला, अशोक मान की सरेआम हत्या, यह है दिल्ली में कानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे।'' नरेश यादव

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के मुताबिक, नरेश ने इस बार अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी उम्मीदवार कुसुम खत्री को 18 हजार से ज्यादा मतो से हराकर जीत दर्ज की है। नरेश को 62,417 वोट मिले जबकि कुसुम खत्री को 44,256 मत हासिल हुए। जीत के बाद नरेश मंदिर में दर्शन करने गए थे। 

इस हमले में आप विधायक नरेंश बच गए। खबरों के मुताबिक, घायल वॉलंटियर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील