लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: सीमा ढाका बनीं आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाने वाली पहली पुलिसकर्मी, 76 गुमशुदा बच्चों को यूं ढूंढ निकाला

By धीरज पाल | Updated: November 19, 2020 13:56 IST

सीमा ढाका इस समय नॉर्थ जिले के समयपुर बादली थाने में तैनात हैं। इसी साल अगस्त में पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने गुमशुदा बच्चों को तलाशने के काम में तेजी लाने के लिए एक नई इंसेंटिवव स्कीम का ऐलान किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे सीमा ढाका 2006 में सिपाही के पद पर भर्ती हुई थीं। ये बच्चे दिल्ली के अलग-अलग पुलिस थाना क्षेत्रों से लापता हुए थे।

दिल्ली पुलिस में तैनात महिला हेड कांस्टेबल सीमा ढाका ने महज तीन महीने के भीतर 76 लापता बच्चों को ढूंढ कर बहादुरी की नई मिशाल पेश की है। इसके लिए उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। यानी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद वो असिस्टेंट सब-इंस्पैक्टर बन जाएंगी। इस तरह प्रमोशन पाने वो पहली पुलिसकर्मी भी बन गई हैं।

बता दें कि दिल्ली में लगातार बच्चों के गुमशदा होने की रिपोर्टों की संख्या बढ़ती जा रही थी। इसे देखते हुए इसी साल अगस्त में पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने गुमशुदा बच्चों को तलाशने के काम में तेजी लाने के लिए एक नई इंसेंटिवव स्कीम का ऐलान किया था। इस स्कीम के पीछे का मससद पुलिसवालों को प्रोत्साहित करना था। इसी स्कीम के तहत सीमा को ये प्रमोशन दिया गया है।

सीमा ढाका इस समय नॉर्थ जिले के समयपुर बादली थाने में तैनात हैं। सीमा ने पूरी लगन और निष्ठा के साथ महज तीन महीने के अंदर 76 लापता बच्चों को ढूंढ निकाला। इनमें से 56 बच्चे ऐसे हैं जिनकी उम्र 14 साल से भी कम थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ बच्चे तो दिल्ली के बाहर अन्य राज्यों से भी बरामद हुए, जैसे पंजाब और पश्चिम बंगाल। ये बच्चे दिल्ली के अलग-अलग पुलिस थाना क्षेत्रों से लापता हुए थे।

सीमा ने उन्हें तलाशने मेंमें अन्य राज्यों की पुलिस की भी मदद ली।वहीं, सीमा निष्ठा और लगन को देख पुलिस कमिश्नर ने उम्मीद जताई है कि इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी गुमशुदा बच्चों को तलाशने के लिए प्रेरणा मिलेगी। सीमा ढाका 2006 में सिपाही के पद पर भर्ती हुई थीं। सीमा ढाका मूलतः यूपी के शामली की रहने वाली हैं। सीमा के पति भी दिल्ली पुलिस में हवलदार हैं और नॉर्थ रोहिणी थाने में तैनात हैं। सीमा का एक 8 साल का बेटा भी है। 2019 के आंकड़ों के मुताबिक 5,412 लापता बच्चों में से 3,336 बच्चों का पता लगाया जा चुका है। इस साल अक्टूबर तक दिल्ली 3507 लापता में से कुल 2629 बच्चों पता लगा चुकी है।

पुलिस ने बताया है कि इस आदेश के बाद गुमशुदा बच्चों की तलाश और बरामदगी की प्रक्रिया में गजब का बदलाव देखा गया है। अगस्त, 2020 से बहुत से बच्चों को ढूंढ निकाला गया है। पुलिस ने कहा है कि इससे दुखी परिवारों की खुशी भी वापल लौटी है और इन छोटे बच्चों को उनके गलत इस्तेमाल और शोषण से भी बचाया गया है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम