लाइव न्यूज़ :

भारत और पाकिस्तान के यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची समझौता एक्सप्रेस, अटारी पर छोड़कर लौट गए थे पाकिस्तानी ड्राइवर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2019 09:32 IST

भारत के साथ पाकिस्तान के राजनयिक संबंधों का दर्जा घटाने की घोषणा के एक दिन बाद पाक के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस्लामाबाद में मीडिया को बताया कि उनके देश ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा बंद कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा मंजूरी के इंतजार में सीमा के दोनों ओर के सैकड़ों यात्री कई घंटों तक फंसे रहे।गुरुवार को समझौता एक्सप्रेस लाहौर से अटारी नहीं पहुंची, बल्कि पाकिस्तान में वाघा में ही रुकी रही।

समझौता एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गई है। इसमें 76 भारतीय और 41 पाकिस्तानी नागरिक सवार हैं। पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए गुरुवार को वाघा सीमा पर समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी, जिसके बाद भारतीय चालक दल का एक सदस्य और गार्ड ट्रेन लेकर अटारी पहुंचे। दिल्ली और लाहौर को जोड़ने वाली इस ट्रेन सेवा में व्यवधान के बाद सुरक्षा मंजूरी के इंतजार में सीमा के दोनों ओर के सैकड़ों यात्री कई घंटों तक फंसे रहे।

भारत के साथ पाकिस्तान के राजनयिक संबंधों का दर्जा घटाने की घोषणा के एक दिन बाद पाक के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने इस्लामाबाद में मीडिया को बताया कि उनके देश ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेवा बंद कर दी है। दूसरी ओर यहां रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन निलंबित नहीं की गई है।

ट्रेन के परिचालन के बारे में सविस्तार बताते हुए कुमार ने कहा कि लाहौर और दिल्ली से समझौता एक्सप्रेस अटारी पहुंचती है। लाहौर से दिल्ली आने वाले यात्री अटारी में भारतीय ट्रेन में सवार होते हैं। इसी तरह लाहौर जाने वाले यात्री पाकिस्तान की ट्रेन में सवार होते हैं। पाकिस्तानी ट्रेन फिर वापस वाघा जाती है और वहां से लाहौर के लिए रवाना होती है। गुरुवार को समझौता एक्सप्रेस लाहौर से अटारी नहीं पहुंची, बल्कि पाकिस्तान में वाघा में ही रुकी रही।

समझौता एक्सप्रेस में छह शयनयान डिब्बे और एक एसी 3-टियर का डिब्बा है। शिमला समझौते के तहत इस ट्रेन सेवा की शुरुआत 22 जुलाई 1976 को की गयी थी। पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच उत्पन्न तनाव की पृष्ठभूमि में पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस साल 28 फरवरी को कुछ समय के लिए इस ट्रेन सेवा को निलंबित कर दिया था। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन