लाइव न्यूज़ :

दिल्ली रबड़ फैक्ट्री अग्निकांड: 5-5 लाख रुपये मुआवजा देगी केजरीवाल सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2019 19:32 IST

गौरलतब है कि पिछले साल जनवरी में बाहरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में पटाखा बनाने के कारखाने में लगी आग में 10 महिलाओं और सात पुरुष सहित 17 लोगों की जान चली गई थी।

Open in App

दिल्ली के झिलमिल स्थित एक रबड़ फैक्ट्री में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। इसी बीच दिल्ली सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देगी। 

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शाहदरा के झिलमिल इलाके की एक फैक्टरी में शनिवार सुबह भयंकर आग लगी। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने की जानकारी सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर मिली और इसके बाद दमकल विभाग की 31 गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया। 

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) मेघना यादव ने बताया कि हादसे में दो महिलाएं और एक पुरुष की जान चली गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मंजू, संगीता और शोएब के तौर पर हुई है। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह उद्योग मंत्री के साथ घटनास्थल का दौरा करेंगे।

‘आम आदमी पार्टी’ के प्रमुख ने ट्वीट किया, ‘‘ झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग में तीन लोगों के मारे जाने की खबर से स्तब्ध हूं। दमकल विभाग कर्मियों ने प्रतिकूल स्थितियों में आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की।’’ विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने की जानकारी सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर मिली और इसके बाद दमकल विभाग की 31 गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने का काम जारी है और वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इमारत में और लोग फंसे हैं या नहीं। गौरलतब है कि पिछले साल जनवरी में बाहरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में पटाखा बनाने के कारखाने में लगी आग में 10 महिलाओं और सात पुरुष सहित 17 लोगों की जान चली गई थी।

टॅग्स :भीषण आगदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया