लाइव न्यूज़ :

Delhi RS Election 2024: निर्विरोध चुने जाएंगे संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता!, जानें क्या है गणित और भाजपा और कांग्रेस के पास क्या है स्थिति

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 8, 2024 15:08 IST

Delhi RS Election Rajya Sabha Election 2024: दिल्ली से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 19 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देछह साल का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा है।10 को नामांकन जांच की जाएगी।9 जनवरी पर्चा दाखिला करने की अंतिम तारीख है।

Delhi RS Election Rajya Sabha Election 2024: संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया और समीकरण हिसाब से निर्विरोध चुना जाना तय है। आयोग ने कहा कि जरूरत पड़ने पर चुनाव 19 जनवरी को होंगे। सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और नारायण दास (सभी आम आदमी पार्टी से) का छह साल का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा है।

आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह, स्वाति मालीवाल और एनडी गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। सुशील कुमार गुप्ता को दोबारा टिकट नहीं दिया गया है। स्वाति मालीवाल को सुशील कुमार गुप्ता की जगह प्रत्याशी बनाया गया है। 9 जनवरी पर्चा दाखिला करने की अंतिम तारीख है। 10 को नामांकन जांच की जाएगी।

दिल्ली विधानसभा में 70 विधायक हैं। आप के पास 62, भाजपा के पास 8 और कांग्रेस के पास कोई विधायक नहीं हैं। एक विधायक की वोट की कीमत 100 है। इस तरह से देखा जाए तो आप के तीनों प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत सकते हैं। एक सीट जीतने के लिए 19 वोट की जरूरत है। 

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संजय सिंह, सुशील कुमार गुप्ता और एन डी गुप्ता का छह साल का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा है। इस बार आप ने सुशील गुप्ता की जगह दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल को उम्मीदवार बनाया है। निर्वाचित होने के बाद एनडी गुप्ता और संजय सिंह का दूसरा कार्यकाल होगा।

अधिकारियों ने बताया कि मालीवाल, एनडी गुप्ता और सिंह ने सिविल लाइंस स्थित दिल्ली परिवहन आयुक्त कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। यदि आवश्यक हुआ तो तीन रिक्तियों को भरने के लिए चुनाव 19 जनवरी को होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 10 जनवरी को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 12 जनवरी है। भाषा हक हक नरेश नरेश

टॅग्स :संसदसंजय सिंहस्वाति मालीवालAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम