लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः ऊपर से रामजी बरस रहे हैं और नीचे यमुना मइया..., सब डूब गया; बाढ़ प्रभावित महिला ने व्यक्त की व्यथा

By अनिल शर्मा | Updated: July 13, 2023 08:26 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से घरों के छोड़ने की अपील की है। वहीं, दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने बढ़ते जलस्तर को लेकर गुरुवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है।  

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार रात यमुना नदी का जलस्तर 208.08 मीटर तक पहुंच गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से घरों के छोड़ने की अपील की है।दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने गुरुवार को डीडीएमए की बैठक बुलाई है।  

लगातार बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इस वजह से दिल्ली के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया। गुरुवार 'लोहा पुल' (पुराना यमुना पुल) के आसपास के घर डूब गए।  बाढ़ प्रभावित यमुना बाजार इलाके की एक महिला ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि "ऊपर से राम जी बरस रहे हैं और नीचे यमुना मइया परेशान कर रही हैं।" 

न्यूज 24 से बात करते हुए बाढ़ प्रभावित महिला ने कहा कि सब कीमती सामान भीग गए हैं। कपड़ों से लेकर फ्रीज, बेड, बेटियों के दहेज के सामान सब डूब गए। महिला ने बताया कि खाने-सोने में काफी दिक्कते आ रही हैं। बाहर कोई खाने को दे दिया तो खा लिया। हम कहां सोएं। ऊपर से राम जी बरस रहे हैं नीचे यमुना मइया परेशान कर रही हैं। हम कहां जाएं।

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, बुधवार रात यमुना नदी का जलस्तर 208.08 मीटर तक पहुंच गया। आस-पास के निचले इलाकों में पानी भर गया है। यातायात भी काफी प्रभावित हुआ है। आईएसबीटी कश्मीरी गेट के पास पानी भर गया। उधर, जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली में जीटी करनाल रोड पर पानी भर जाने से यातायात प्रभावित हुआ है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया, "यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण मॉनेस्ट्री और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है, कृपया जाने से बचें।" 

उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से घरों के छोड़ने की अपील की है। वहीं, दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने बढ़ते जलस्तर को लेकर गुरुवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाई है।  दिल्ली पुलिस ने बाढ़ की आशंका वाले इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी है।

टॅग्स :दिल्लीबाढ़अरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह