लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: शाहीन बाग में परेशान महिलाएं सड़कों पर उतरीं, रास्ता खुलवाने की जद्दोजहद जारी

By गुणातीत ओझा | Updated: February 23, 2020 15:59 IST

सरिता विहार और जसोला के स्थानीय लोगों ने शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन जाने वाली रोड को बंद कर दिया है। उनका कहना है जब तक फरीदाबाद रोड नहीं खोली जाएगी तब तक वे रास्ते से नहीं उठेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देशाहीन बाग में रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएंसीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के कारण बंद है फरीदाबाद रोड

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ शाहीन बाग में रास्ता बंद कर चल रहे प्रदर्शन से परेशान महिलाएं आज सड़क पर उतर आईं। फरीदाबाद रोड खोलने की मांग को लेकर सरिता विहार, मदनपुर खादर और जसोला के स्थानीय लोग पोस्टर लेकर सड़कों पर उतर आए। लोगों ने शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन जाने वाली रोड को बंद कर दिया है। विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि जब तक फरीदाबाद रोड नहीं खुल जाती तब तक वे रास्ते से नहीं उठेंगे।

लोगों का कहना है कि जामिया विश्वविद्यालय से शाहीन ठोकर संख्या 9 के कालिंदी कुंज जाने वाला मार्ग खुला है। इसकी वजह से जामिया, बटला हाउस और शाहीन इलाके के लोगों को फायदा हो रहा है। बाकी के अन्य लोगों को इससे कोई खास राहत नहीं मिली है। कहना है कि फरीदाबाद रोड भी  खोला जाए ताकि उन्हें भी राहत मिल सके।

चांद बाग में शाहीन बाग जैसा प्रदर्शन

शाहीन बाग में एक तरफ का रास्ता खुलने के खुले अभी कुछ ही घंटे बीते थे कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं। यहां जाफराबाद के बाद चांदबाग में सड़क जाम कर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। दोनों जगहों पर महिलाएं सड़क पर बैठी हैं। यहां चल रहे प्रदर्शन की वजह से सीलमपुर से यमुना विहार की तरफ जाने वाला यातायात और वजीराबाद से गाजियाबाद की तरफ जानेवाला यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बता दें कि चांदबाग यमुना विहार के करीब का इलाका है। मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। वहीं, गाजियाबाद से वजीराबाद की तरफ का एक रास्ता खुला हुआ है। चांदबाग रोड बंद होने की वजह से आनेजाने वालों को ज्यादा समस्या हो रही है , क्योंकि यह रास्ता सिग्नेचर ब्रिज की तरफ जाता है।

 

टॅग्स :शाहीन बाग़ प्रोटेस्टकैब प्रोटेस्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है