लाइव न्यूज़ :

Covid-19: दिल्ली में सामने आए कोरोना के 20718 नए मामले, सक्रिय मामले 93 हजार के पार

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 15, 2022 18:06 IST

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,718 नए मामले सामने आए और 30 मरीज़ों की मौत हुई। सक्रिय मामले बढ़कर 93,407 हो गए हैं। पॉजिटिविटी दर 30.64% है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 20,718 नए मामले सामने आए।सक्रिय मामले बढ़कर 93,407 हो गए हैं और पॉजिटिविटी दर 30.64% है।

नई दिल्ली: देश के अन्य जगहों की तरह दिल्ली में भी कोरोना का कहर जारी है. इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 20,718 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 30 मरीजों की मौत हो गई है। सक्रिय मामले बढ़कर 93,407 हो गए हैं और पॉजिटिविटी दर 30.64% है। बता दें कि दिल्ली में एक से 14 जनवरी के बीच कोविड-19 के मामलों की संख्या लगभग नौ गुना बढ़ी है, लेकिन इसी अवधि के दौरान शहर के अस्पतालों में वेंटिलेटर की आवश्यकता वाले मरीजों की संख्या में केवल दोगुना वृद्धि हुई है। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि ऐसा लगता है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी अपने चरम पर पहुंच चुकी है और जब संक्रमण के मामले घटकर 15 हजार तक आ जाएंगे तो सरकार पाबंदियों में ढील देने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि आज करीब 20 हजार नए मामले आने की उम्मीद है और यह संख्या गत शुक्रवार को सामने आए 24,383 मामलों से कम है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 28,867 नए मामले सामने आए थे जो महामारी शुरू होने से अब तक 24 घंटे में आए सबसे अधिक मामले थे।

वहीं, मीडिया से मुखातिब होते जैन ने कहा, "हम कह सकते हैं कि मामलों के लिहाज से महामारी दिल्ली में चरम पर पहुंच चुकी है। संक्रमण की गति धीमी होनी शुरू हो गई है। देखते हैं कब कमी आएगी।" उन्होंने दोहराया कि दिल्ली के अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों की भर्ती होने की दर स्थिर है। यह पूछे जाने पर कि मामलों में कमी आने के साथ क्या दिल्ली में लागू पाबंदियों में ढील दी जाएगी. अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा, "इंतजार करें। मामलों में कमी आनी शुरू हो गई है। कल नए मामलों की संख्या कम होकर 24 हजार पर आ गई और आज यह 20 हजार के करीब हो जाएगी। इन्हें 15 हजार या इससे कम होने दीजिए तब हम देखेंगे।"

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्लीसत्येंद्र जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया