लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

By भाषा | Updated: December 27, 2021 10:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार रविवार की शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में 459 पर दर्ज किया गया था। एक्यूआई सोमवार सुबह 373 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी का माना जाता है।

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।

उसने सोमवार को सामान्य तौर पर आसमान पर बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना जताई गई है।

रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार शाम को हल्की बारिश हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी