लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः इंडिगो के विमान का टेक ऑफ करते ही इंजन हुआ फेल, 183 यात्री बाल-बाल बचे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 3, 2018 15:44 IST

दिल्ली से राची के टेक ऑफ कर चुके इं‌डिगो के VT-ITE नियो विमान को आपातकालीन स्थिति में दिल्ली में वापस उतार लिया गया।

Open in App

नई दिल्ली, 3 जूनः दिल्ली से राची के टेक ऑफ कर चुके इं‌डिगो के VT-ITE नियो विमान को आपातकालीन स्थिति में दिल्ली में वापस उतार लिया गया। जानकारी के मुताबिक विमान उड़ने के बाद उसके इंजन में कुछ खाराबी देखी गई। बाद में इंजन बंद करना पड़ा। इसके बाद विमान में सवार 7 विमाकर्मियों ने विमान को वापस उतारने का फैसला किया। इसके बाद दिल्ली में विमान को सही-सलामत उतार लिया गया। इसमें 183 विमान सवार यात्री बाल-बाल बच गए।

इससे पहले इसी साल फरवरी में इंडिगो एयर लाइंस का एक ए-320 नियो विमान का एक इंजन बीच यात्रा में उड़ान के दौरान ही फेल हो गया था और विमान की अहमदाबाद में आपात लैंडिंग करवानी पड़ी थी। हांलाकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि डीजीसीए द्वारा इन विमानों पर लगाई गई रोक कब तक हटेगी और इन विमानों को कब तक दुरुस्त कर लिया जाएगा।

इस साल फरवरी महीने में डीजीसीए ने ऐसे इंडिगो एयरलाइंस के आठ जबकि 3 गोएयर के विमानों के परिचालन पर रोक लगाई थी। इस मामले में डीजीसीए से एक बयान जारी कर कहा गया ‌था कि सुरक्षा कारणों के चलते ऐसे सभी ए-320 नियो विमानों का परिचालन तत्काल प्रभाव से रोका दिया गया था, जिनमें 450 से ज्यादा ईएसएन क्षमता वाले पीडब्ल्यू-1100 इंजन लगे थे।

टॅग्स :इंडिगो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

भारतIran-Israel ‘war’: मिडिल ईस्ट में वॉर से एयरस्पेस बंद होने के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइज़री

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos