लाइव न्यूज़ :

Delhi Rain Deaths: दिल्ली में भारी बारिश, 8 की मौत, जैतपुर में बड़ा हादसा, देखिए वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 9, 2025 16:02 IST

Delhi Rain Deaths: जैतपुर के हरिनगर में दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 लड़कियां शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों ने झुग्गियों को खाली करा दिया है।बचाए गए लोगों को अस्पताल ले जाया गया। बगल में पुरानी झुग्गियाँ हैं, जहाँ कबाड़ी वाले रहते हैं।

Delhi Rain Deaths: दिल्ली के जैतपुर में बड़ा हादसा हो गया है। जैतपुर के हरिनगर में दीवार गिरने की घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें 3 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 लड़कियां शामिल हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने जानकारी दी। राहत और बचाव तेज किया गया है। हरि नगर में दीवार गिरने की घटना पर एडिशनल डीसीपी साउथ ईस्ट ऐश्वर्या शर्मा ने कहा कि यहाँ एक पुराना मंदिर है और उसके बगल में पुरानी झुग्गियाँ हैं, जहाँ कबाड़ी वाले रहते हैं। रात भर हुई भारी बारिश के कारण दीवार गिर गई। हमने अब इन झुग्गियों को खाली करा दिया है ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो।

हरिनगर में रात भर हुई भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से एक पुराने मंदिर के पास झुग्गियों में रहने वाले आठ लोग फंस गए थे। बचाए गए लोगों को अस्पताल ले जाया गया। आगे की घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों ने झुग्गियों को खाली करा दिया है। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के जैतपुर इलाके में स्थित हरि नगर में एक इमारत गिरने की सूचना मिली थी। घटना इमारत गिरने की नहीं, बल्कि दीवार गिरने की थी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह भारी बारिश के बीच जैतपुर के हरिनगर में मोहन बाबा मंदिर के पास दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि पुलिस दल के साथ दमकल की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। अग्निशमन विभाग को शनिवार सुबह नौ बजकर 16 मिनट पर घटना के बारे में सूचना मिली।

अधिकारियों ने बताया कि दीवार ढहने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। राष्ट्रीय राजधानी में रात भर भारी बारिश हुई और भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश शुक्रवार देर रात 11 बजे शुरू हुई थी।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर चेतावनी के निशान के करीब पहुंचा

दिल्ली में यमुना का जलस्तर पुराने रेलवे पुल पर सुबह नौ बजे 204.40 मीटर के स्तर पर पहुंच गया जो 204.50 मीटर के चेतावनी स्तर के करीब है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियों को बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है।

केंद्रीय बाढ़ निगरानी कक्ष के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जलस्तर में वृद्धि का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है।’’ उन्होंने कहा कि जलस्तर में वृद्धि संभवतः हरियाणा और उत्तराखंड के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के कारण हुई है।

पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरे पर नजर रखने के लिए एक महत्वपूर्ण निगरानी बिंदु के रूप में काम करता है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, वजीराबाद से लगभग 30,800 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और हथिनीकुंड बैराज से लगभग 25,000 क्यूसेक पानी हर घंटे प्राप्त हो रहा है।

शहर के लिए चेतावनी का निशान 204.5 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.3 मीटर है और जलस्तर 206 मीटर पर पहुंचने के बाद निचले इलाकों से निकासी शुरू कर दी जाती है। बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील