लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: करोल बाग की मोटरसाइकिल मार्केट पहुंचे राहुल गांधी, गाड़ी ठीक करते दिखें कांग्रेस नेता

By अंजली चौहान | Updated: June 28, 2023 09:34 IST

राहुल गांधी ने दिल्ली के करोल बाग मोटरसाइकिल मार्केट का दौरा किया और मौकेनिक लोगों के साथ जमीन पर बैठकर बातचीत की है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी पहुंचे करोल बाग मोटरसाइकिल की दुकान में गाड़ी ठीक करते हुए कांग्रेस नेताजमीन पर बैठ मैकेनिक से की बातचीत

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक मोटरसाइकिल की दुकान में पहुंचकर गाड़ी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, राहुल गांधी मंगलवार रात करोल बाग स्थित मोटरसाइकिल मार्केट पहुंचे थे।

यहां उन्होंने एक मोटरसाइकिल की दुकान का दौरा किया जहां मैकेनिकों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया। राहुल गांधी का ये अंदाज जरा हटके हैं क्योंकि इससे पहले कांग्रेस नेता ने कभी कुछ ऐसा नहीं किया है। 

राहुल गांधी का ये अंदाज भारत जोड़ो यात्रा को जारी रखते हुए किया गया है। वह अभी भी आम जनता के बीच पहुंच कर उनसे बातचीत कर रहे हैं।

इसी कड़ी में जब वह करोल बाग पहुंचे तो सभी हैरान रह गए। कांग्रेस नेता ने इस दौरान बाइक और साइकिल मैकेनिकों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता एक दुकान में मिस्त्रियों के साथ जमीन पर बैठ गए और हाथ गंदे करने तथा बाइक ठीक करने में भी संकोच नहीं किया।

दोपहिया वाहन को ठीक करने के लिए पेचकस उठाते समय उन्हें व्यापारियों और बाइक मैकेनिकों से बात करते देखा गया। इस दौरान राहुल गांधी को देखने और मिलने के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। ऐसे में राहुल गांधी ने खुद आगे बढ़कर उन लोगों का अभिवादन किया और हाथ मिलाया। 

इस घटना के बारे में कांग्रेस ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट शेयर किया और कैप्शन भी लिखा। पोस्ट में लिखा गया, "यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं

इन कपड़ों पर लगी कालिख

हमारी ख़ुद्दारी और शान है 

ऐसे हाथों को हौसला देने का काम 

एक जननायक ही करता है 

दिल्ली के करोल बाग में बाइक मैकेनिक्स के साथ राहुल गांधी, 'भारत जोड़ो यात्रा' जारी है...

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी आम जनता से मिलने उनके बीच पहुंचे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत की यात्रा की थी और लोगों से मुलाकात की।

वहीं, दिल्ली में पहले भी राहुल गांधी ऐसा दौरा कर चुके हैं। रमजान के दौरान गांधी ने पुरानी दिल्ली के मटिया महल बाजार और बंगाली बाजार का दौरा किया और इन क्षेत्रों के लोकप्रिय व्यंजनों का लुत्फ उठाया। दो दिन बाद, उन्होंने शहर के मुखर्जी नगर इलाके में सिविल सेवा के उम्मीदवारों के साथ बातचीत की।

टॅग्स :राहुल गांधीदिल्लीकांग्रेसKarol Bagh
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील