लाइव न्यूज़ :

Rahul Rajput Murder: दिल्ली में 18 साल के शख्स की पीट-पीटकर कर हत्या, दूसरे धर्म की लड़की से थी दोस्ती

By विनीत कुमार | Updated: October 10, 2020 12:33 IST

Rahul Rajput Murder: दिल्ली में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। शख्स की एक लड़की से दोस्ती थी, जो दूसरे धर्म की है। लड़की के घरवालों में इसे लेकर नाराजगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में 18 साल के राहुल राजपूत की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल में गंभीर हालत में कराया गया था भर्तीराहुल की एक लड़की से दोस्ती थी, हालांकि लड़की के घरवाले इस दोस्ती से खुश नहीं थे

Rahul Rajput Murder: देश की राजधानी दिल्ली में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में 18 साल के राहुल राजपूत के एक लड़की से दोस्ती को लेकर मारपीट और फिर हत्या करने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना बुधवार शाम की है।

मिली जानकारी के अनुसार लड़की के कुछ रिश्तेदार बुधवार शाम राहुल से मिले थे और फिर उसके ऊपर हमला किया गया। राहुल को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लड़की दूसरे धर्म की थी और इसलिए लड़की के घर वाले उसकी इस दोस्ती को पसंद नहीं कर रहे थे।

राहुल राजपूत आदर्श नगर इलाके के मूलचंद कॉलोनी में रहता था। वह डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निग (एसओएल) से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।

दो धर्मों के बीच के मामले को देखते हुए इलाके में पुलिस को तैनात किया गया है। वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार डीसीपी (नॉर्थ वेस्ट) ने बताया, 'राहुल की दोस्ती जहांगीरपुरी में रहने वाली एक लड़की से थी। लड़की के परिवार ने इस रिश्ते पर ऐतराज जताया था। लड़की के रिश्तेदारों ने लड़के से मारपीट भी की जिससे राहुल की मौत हो गई। इस मामले में मोहम्मद राज, मनवर हुसैन और तीन नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया गया है। हम लोगों से अपील करते हैं कि इस केस को कोई और रंग नहीं दें।'

टॅग्स :दिल्लीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया