लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: राघव चड्ढा को कोर्ट से मिली राहत, सरकारी बंगले का आवंटन रद्द करने पर लगी रोक

By अंजली चौहान | Updated: June 8, 2023 13:53 IST

राघव चड्ढा को जो सरकारी आवास मिला है उसके आवंटन को रद्द करने को लेकर आप सांसद ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Open in App
ठळक मुद्देसांसद राघव चड्ढा के सरकारी बंगले का आवंटन रद्द कर दिया गया है उन्होंने इसके खिलाफ कोर्ट में चुनौती दी थीमामले में अगली सुनवाई 10 जून को होगी

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को अपने सरकारी बंगले का आवंटन रद्द कराने को लेकर पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे। अदालत से उन्हें इस मामले में फौरन राहत मिल गई और कोर्ट ने आवंटन रद्द करने के राज्यसभा सचिवालय के आदेश पर रोक लगा दी है।

अदालत ने अपने अंतरिम आदेश में निर्देश दिया कि बंगले में अपने माता-पिता के साथ रह रहे चड्ढा को कानूनी प्रक्रिया के बिना बंगले से बेदखल नहीं किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुधांशु कौशिक ने एक आदेश में कहा कि राघव चड्ढा को कानूनी प्रक्रिया के बिना बंगला नंबर एबी-5, पंडारा रोड, नई दिल्ली से बेदखल नहीं करने के निर्देश जारी करने के लिए प्रथम दृष्टया मामला बनता है।

कोर्ट ने राघव चड्ढा के परिवार की सुविधा का हवाला देते हुए कहा कि सुविधा का संतुलन भी वादी के पक्ष में है क्योंकि वह अपने माता-पिता के साथ आवास में रह रहा है। अदालत ने कहा कि वादी को वास्तव में अपूरणीय क्षति अगर उसे उचित कानूनी प्रक्रिया के बिना बेदखल किया गया। 

ऐसे में पटियाला कोर्ट ने कहा कि सुनवाई की अगली तारीख तक राज्यसभा सचिवालय को निर्देश दिया जाता है कि वह कानूनी प्रक्रिया के बिना आप सांसद को बंगला संख्या एबी-5, पंडारा रोड, नई दिल्ली से बेदखल न करे। गौरतलब है कि कोर्ट ने मामले में आगे की दलील के लिए 10 जुलाई की तारीख रखी है।

बता दें कि आप सासंद राघव चड्ढा को जो सरकारी बंगला मिला था उस पर राज्यसभा की आवास समिति के अध्यक्ष सीएम रमेश ने कहा था कि राघव चड्ढा को जो घर मिला है वह उसके योग्य नहीं है। उन्हें टाइप-5 का आवास दिया जाना था  लेकिन उन्हें टाइप 7 का घर मिला है। इस वजह से उन्हें बंगले को खाली करने का नोटिस दिया गया है। 

टॅग्स :राघव चड्ढादिल्लीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत