लाइव न्यूज़ :

धूल की चादर से ढँकी दिल्ली, जानें क्या है इस खतरनाक प्रदूषण की वजह

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 15, 2018 14:49 IST

दिल्ली में PM 10 का स्तर 800+ होने से हवा में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 जून: दिल्ली और उत्तरपश्चिम भारत पिछले दो दिनों से धूल की चादर में लिपटा हुआ है। दिल्ली और एनसीआर के लोगों को पिछले दो दिनों से सांस लेने से लेकर आंखों में जलन होने के साथ-साथ कई सारी दिक्कतें हो रही हैं। PM 10 का स्तर 800+ होने से हवा में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में और उत्तरपश्चिम भारत में ऐसे हालात पैदा होना एक असमान्य घटना है। तो आइए समझते हैं दिल्ली में अचानक ये धूल की चादर आई कहां से है?

बदल गई है दिल्ली की हवा- खराब हुई वायु की गुणवत्ता, खतरनाक हैं हालात

दिल्ली में छाई ये सारी धूल राजस्थान से उठ रही हैं और पूरे उत्तरपश्चिम भारत में धूल ला रही हैं। दरअसल, राजस्थान में हवाओं की तेज रफ्तार के साथ हीट वेव चल रही है। बारिश नहीं होने से धूल आसानी से उड़ती रहती है, ऐसे में गर्म हवा सतह पर शुष्क हवा के साथ मिलकर इसे खतरनाक बना देती हैं। जब हवाएं तेज होती हैं तो वातावरण में धूल के कण ऊपर उठते जाते हैं और आगे बढ़ने लगते हैं। 

अब यहां सवाल ये उठता है कि दिल्ली में अचानक ऐसा क्यों हो रहा है? गौरतलब है कि दिल्ली-NCR के क्षेत्र में हवा की दिशा 12 जून से पश्चिम और दक्षिणपश्चिम की ओर बदली है। ठीक उसी दिन धूल के कण राजस्थान की ओर से दिल्ली की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इसी वजह से तापमान भी बढ़ गया है। रात का तापमान भी सामान्य से कहीं ज्यादा रह रहा है। 

क्यों रात में भी नहीं कम हो रहा तापमान 

दरअसल धरती से लौटते रेडिएशन के हवा में मौजूद धूल के कणों से मिलने के कारण रात में भी तापमान बढ़ता ही जा रहा है और यही वजह है कि असामान्य रूप से गर्म तापमान तूफान को मजबूत करता है और उससे हीट बढ़ती है। इस तरह से देखा जाए तो प्रदूषण की समस्या दिल्ली और आसपास के इलाकों के लिए साल भरी बनी हुई है। गर्मी और ठंडी के दिनों में भी प्रदूषण बना हुआ है फर्क सिर्फ इतना है कि प्रदूषण का आकार कम ज्यादा होता रहता है। लेकिन दिल्ली से ये प्रदूषण कब खत्म होगा इसका जवाब तो शायद ही किसी के पास हो?

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है