लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: हल्की बारिश के बावजूद प्रदूषण से राहत नहीं, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 'गंभीर श्रेणी' में

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 3, 2019 08:23 IST

Delhi Pollution: दिल्ली में शनिवार रात से हल्की बारिश के बावजूद रविवार को भी वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर में बनी रही

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में रविवार को भी प्रदूषण से राहत नहीं, कई इलाकों में AQI गंभीर स्तर में दिल्ली में शनिवार रात से ही हो रही हल्की बारिश, पर प्रदूषण से राहत नहीं

प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीरआर में शनिवार रात से ही हल्की बारिश हो रही है, लेकिन इसके बावजूद यहां रविवार को कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वॉलिटी इंडेक्स) का स्तर 'गंभीर श्रेणी' में बना हुआ है। 

एनआई के मुताबिक, रविवार को बवाना में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 492, आईटीओ क्रॉसिंग में 487 और अशोक विहार में 482 रहा। ये तीनों वायु गुणवत्ता की 'गंभीर श्रेणी' है।

रविवार को भी दिल्ली में AQI गंभीर श्रेणी में

वहीं रविवार को दिल्ली से सटे गाजियाबाद के वसुंधरा में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 486 और इंदिरापुरम में 482 रहा, जोकि गंभीर श्रेणी में है। 

शनिवार को दिल्ली प्रदूषण से जूझती रही और यहां का ओवलऑल एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) 401 रहा, जबकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीरआए), गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में AQI क्रमश: 459 और 452 रहा। 

प्रदूषण की मार को देखते हुए दिल्ली में हेल्थ इमरजेंसी लगाते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है। प्रदूषण की मार कम करने के लिए निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है, लेकिन इससे कोई खास राहत मिलती नहीं मिल पाई है। 

दिल्ली प्रदूषण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौरा जारी है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सरकार ने हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार और पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकारों पर उनके राज्य के किसानों द्वारा पराली जलाए जाने पर रोकथाम लगाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है। 

तो वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा है कि अगर उनकी सरकार ने 1500 करोड़ विज्ञापनों पर खर्च करने के बजाय किसानों को दिए होते तो ये ज्यादा फायदेमंद होता।

टॅग्स :दिल्ली प्रदूषणदिल्लीनॉएडागाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत