लाइव न्यूज़ :

Delhi Pollution: 13 नवंबर से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू, प्रदूषण पर सरकार का अहम फैसला

By धीरज मिश्रा | Updated: November 6, 2023 14:49 IST

प्रदूषण पर दिल्ली सरकार का अहम फैसला।13 नवंबर से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में पहले भी ऑड-ईवन लागू हुआ है। यहां के लोगों को ऑड-ईवन के बारे में पता है। उन्होंने कहा कि ऑड वाले दिन में 1, 3, 5, 7 और 9 नंबर। राय ने कहा कि जिनकी गाड़ी का आखिरी नंबर 1, 3, 5, 7 और 9 हैं। इनकी गाड़ी ऑड वाले दिन चलेंगी। इसके साथ साथ ईवन वाले दिन में 0, 2, 4, 6, 8 नंबर वाली गाड़ी सड़कों पर चलेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देDelhi Pollution: 13 नवंबर से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागूDelhi Air Quality: एक सप्ताह तक रहेगा ऑड-ईवन, इसके बाद दिल्ली सरकार करेगी समीक्षाDelhi Government: गोपाल राय ने कहा, उत्तर प्रदेश और हरियाणा की भाजपा सरकार भी अपने यहां पटाखे बैन करें

Delhi Air Quality: दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर सोमवार को एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में 13 नवंबर से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन रहेगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़ती स्थिति को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के लिए यह ऑड-ईवन दिल्ली में लागू होगा। इस दौरान दिल्ली की सड़कों पर ऑड-ईवन के हिसाब से गाड़ियां चलेंगी।

मालूम हो कि दिल्ली सचिवालय में सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी मंत्रियों के साथ पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली थी। बैठक खत्म होने के बाद गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है कि दीवाली के अगले दिन यानि कि 13 नवंबर से 20 नवंबर तक एक सप्ताह के लिए ऑड-ईवन रहेगा।

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर पटाखों पर प्रतिबंध है। पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद हमने देखा कि पिछली बार कई जगहों पर पटाखे छोड़े गए। उसके लिए आज पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वह अपनी टीमों को सर्तक करें। क्योंकि आगे दीपावली आ रही है और साथ ही साथ विश्व कप का मैच है और उसके बाद छठ पूजा है। प्रदूषण की जो स्थिति है हमारी उत्तर प्रदेश और हरियाणा की भाजपा सरकार से भी अपील है कि वहां पर पटाखों पर बैन लगाया जाए। जिससे प्रदूषण की जो स्थिति है उसे और खतरनाक स्थिति में जाने से रोका जाए।

ऑड-ईवन पर समीक्षा की जाएगी

गोपाल राय ने कहा कि दीपावली के बाद एक सप्ताह के लिए दिल्ली में ऑड-ईवन लागू होगा। इसके बाद एक सप्ताह की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में पहले भी ऑड-ईवन लागू हुआ है। यहां के लोगों को ऑड-ईवन के बारे में पता है। उन्होंने कहा कि ऑड वाले दिन में 1, 3, 5, 7 और 9 नंबर। राय ने कहा कि जिनकी गाड़ी का आखिरी नंबर 1, 3, 5, 7 और 9 हैं। इनकी गाड़ी ऑड वाले दिन चलेंगी। इसके साथ साथ ईवन वाले दिन में 0, 2, 4, 6, 8 नंबर वाली गाड़ी सड़कों पर चलेंगी।

टॅग्स :वायु प्रदूषणAir Quality CommissionAir Quality Management Commission
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यधुआं ही नहीं, मौसम भी बढ़ा रहा हवा में जहर

क्रिकेटNED vs NAM: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्डकप मैच के दौरान भारी स्मॉग पर नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया, कहा- 'कुछ नहीं दिख रहा है'

स्वास्थ्यदिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषणः वाहनों से होने वाला प्रदूषण सबसे अधिक जिम्मेदार, 13 उपायों को लागू करने की सिफारिश

स्वास्थ्यस्वच्छ हवा का संकट और दुनिया का वित्तीय मकड़जाल?, सबसे भारी बोझ भारत को उठाना पड़ रहा...

भारतDelhi Fog: दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण परिचालन बाधित; 118 उड़ानें रद्द, 16 का मार्ग बदला गया

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?