लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: प्रदूषण में थोड़ा सुधार, पर अब भी हवा सेहत के लिए खराब, बच्चे मास्क लगाकर पहुंचे स्कूल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 6, 2019 08:29 IST

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन अब भी यहां की हवा सेहत के लिए खराब है, स्कूली बच्चों ने लगाया मास्क

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन हवा अब भी सेहत के लिए खतरनाकचार दिन बंद रहने के बाद बुधवार से फिर से खुले स्कूल, बच्चे पहुंचे मास्क लगाकर

प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली-एनसीआर में बुधवार (06 नंवबर) को वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है। बुधवार सुबह लोधी रोड एरिया में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) PM 2.5 279 पर और PM 10 250 रहा, दोनों ही 'खराब' श्रेणी है। इससे पहले सोमवार को भी हवा चलने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ था।

हालांकि दिल्ली की हवा अब भी खराब श्रेणी में हैं, लेकिन पिछले कई दिनों तक 'गंभीर श्रेणी' रहने के बाद इसमें थोड़ा सुधार हुआ है।  

दिल्ली पर अब भी स्मॉग (धुंध) की चादर छाई हुई है। बुधवार सुबह को इंडिया गेट क आसपास धुंध छाई रही और यहां की हवा अब भी सेहत के लिए ठीक नहीं है।

मास्क लगाकर स्कूल जाते नजर आए बच्चे

वहीं प्रदूषण की वजह से 5 नवंबर तक स्कूल बंद रहने के बाद जब बुधवार को फिर से खुले तो तो हवा की गुणवत्ता सेहत के लिए खराब होने की वजह से बच्चे मास्क लगाकर स्कूल जाते नजर आए। 

प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद चार दिन तक (मंगलवार ) बंद रहे दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, नोएडा और गाजियाबाद के स्कूल बुधवार को फिर से खुले।

दिल्ली में गुरुवार को हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में 7 नवंबर को बारिश की संभावना जताई है, जिससे वायु की गुणवत्ता और बेहतर हो सकती है।

वहीं प्रदूषण पर नियंत्रण की कोशिशों में दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में 4 से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन स्कीम शुरू की हैं, जिसमें एक दिन ऑड और एक दिन ईवन नंबर वाली गाड़ियां चलती हैं। 

टॅग्स :दिल्ली प्रदूषणदिल्लीनॉएडागाज़ियाबादगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया