लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस अपने कर्मियों को कोविड-19 टीकाकरण की तारीख व समय के बारे में एसएमएस भेजेगी

By भाषा | Updated: December 26, 2020 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर दिल्ली पुलिस कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अपने कर्मियों को टीके लगाने की तारीख और समय के बारे में एसएमएस से सूचित करेगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विशेष पुलिस आयुक्त (संचालन और लाइसेंस) डॉ मुक्तेश चंदर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, सभी पुलिस कर्मियों को उनके मोबाइल फोन पर टीकाकरण की तारीख, समय और स्थान के बारे में जानकारी दी जाएगी।

आदेश में कहा गया है कि यह महत्वपूर्ण है कि सभी पुलिस कर्मियों के मोबाइल नंबर ‘पीआईएस’ प्रणाली में दर्ज व अपडेट किए जाएं। इसमें कहा गया है कि सभी जिला व यूनिट प्रमुखों को यह कार्य तीन जनवरी, 2021 तक पूरा कर लेना चाहिए ताकि कोई कर्मी टीकाकरण कार्यक्रम से बाहर नहीं रह जाए।

दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने कहा, "हम अपने रिकॉर्ड को अपडेट कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल