लाइव न्यूज़ :

हवालात के भीतर शराब पीने का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस का उपनिरीक्षक निलंबित

By भाषा | Updated: August 29, 2021 20:01 IST

Open in App

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक उपनिरीक्षक को इस हफ्ते की शुरुआत में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो के बाद निलंबित कर दिया गया है। वीडियो में कुछ लोग एक हवालात के अंदर शराब का सेवन करते हुए और नमकीन खाते हुए दिखे थे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि लोगों को हवालात में आरोपी से मिलने की अनुमति देने के लिए जिम्मेदार पाए जाने के बाद उप-निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया। बुधवार को एक वीडियो सामने आया था जिसमें हवालात के भीतर कुछ लोग शराब, नमकीन और सिगरेट लेकर गद्दे पर बैठे हुए दिखे और उनमें से एक व्यक्ति उनका एक वीडियो बना रहा था। कथित तौर पर यह वीडियो राष्ट्रीय राजधानी की लोधी कॉलोनी में स्पेशल सेल के कार्यालय में बनाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos