लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर लगे बैरिकेड हटाने शुरू किए

By भाषा | Updated: December 11, 2021 23:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर कृषि कानूनों के खिलाफ लगभग एक साल के आंदोलन के बाद किसानों के घर लौटने के साथ ही दिल्ली पुलिस ने शनिवार को टिकरी बॉर्डर विरोध स्थल से बैरिकेड को हटाना शुरू कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने शुरू में दिल्ली के बाहरी इलाके में तीन मुख्य विरोध स्थलों में से एक, टिकरी बॉर्डर पर सड़कों पर लोहे की धारदार कीलें लगाई थीं। पिछले साल 26 जनवरी की हिंसा के बाद प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए अतिरिक्त उपायों के साथ बैरिकेड बढ़ाये गए थे।

बाहरी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेड हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है क्योंकि किसान भी अपने गृहनगरों की ओर जाने लगे हैं।’’ उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से बैरिकेड को पूरी तरह से हटाया जाएगा।

मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान, तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में पिछले साल 26 नवंबर को बड़ी संख्या में यहां एकत्र हुए थे।

संसद द्वारा इन कानूनों को निरस्त किये जाने तथा बाद में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी के लिए एक समिति गठित करने सहित विभिन्न मांगें सरकार द्वारा मान ली जाने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा ने बृहस्पतिवार को आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे