लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के लाजपत नगर थाने के SHO का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, संपर्क में आने वाले 5 लोगों को किया गया क्वारंटीन

By सुमित राय | Updated: May 14, 2020 14:17 IST

दिल्ली के लाजपत नगर थाने के एसएचओ का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आाय है, जिसके बाद उनके संपर्क में आए 5 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएसएचओ के संपर्क में आए अन्य लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है।दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या अब तेजी से बढ़कर 8470 हो गई है।

कोरोना वायरस का कहर देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ता जा रहा है और कोविड-19 के चपेट में पुलिसकर्मी भी आने लगे हैं। दिल्ली पुलिस के एसएचओ का कोरोनो वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है, जो दिल्ली के लाजपत नगर पुलिस स्टेशन में पोस्टेड हैं।

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, "दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी को गुरुवार को COVID-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया है, जो दक्षिण-पूर्व दिल्ली के लाजपत नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ हैं। इसके बाद थाने में कार्यरत अन्य पांच पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। इसके अलावा एसएचओ के संपर्क में आए अन्य लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है।"

दिल्ली में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं 8470 लोग

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 472 मामले सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या अब तेजी से बढ़कर 8470 हो गई है। यहां अब तक 115 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। पिछले 24 घंटे में 187 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर चले गए हैं, जिसके बाद ठीक होने वालों की संख्या 3045 हो गई है।

देशभर में 78 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक देशभर में 78003 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 2549 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि देशभर में 26234 लोग कोरोना वायरस से ठीक भी हो चुके हैं और 1 व्यक्ति देश से बाहर चला गया है। भारत में अब कोरोना वायरस के 49219 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनादिल्ली पुलिसकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी